भोपाल, । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीपावली के संकल्पों को सिद्ध कर, टीम मध्यप्रदेश राम राज्य की अवधारणा को प्रदेश में साकार करेगी।
मुख्यमंत्री चौहान दीप पर्व पर निवास कार्यालय से सभी मंत्रियों, राज्य व जिलास्तरीय अधिकारियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि लाए। मध्यप्रदेश प्रगति, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नया इतिहास रचे, यही कामना है। हम सब को टीम मध्यप्रदेश की भावना से काम करना होगा।