Saturday, April 27, 2024
Home Blog Page 57

पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन पर थरूर-पी.टी. उषा आमने-सामने

0

तिरुवनंतपुरम्, । कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को केरल की ही एक साथी सांसद पी.टी. उषा पर नई दिल्ली में भारतीय पहलवानों द्वारा जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर उनके बयान पर नाराजगी जताई है।

महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कुछ शीर्ष पहलवान नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगट जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं।

वर्तमान में राज्यसभा की मनोनीत सदस्य और हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष नियुक्त की गई पी.टी. उषा ने कहा था कि आईओए में एथलीटों का आयोग है और सड़कों पर जाने की बजाय पहलवान आयोग के पास जा सकते थे। अपनी इस टिप्पणी के कारण उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने ट्वीट किया: प्रिय पी.टी. उषा, बार-बार और प्रचंड यौन उत्पीड़न सहने वाले अपने साथी खिलाड़ियों के जायज विरोध को कम करके देखना आपको शोभा नहीं देता है। अपने अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई से राष्ट्र की छवि धूमिल नहीं होती है; उनकी चिंताओं को सुनने, उनकी जांच करने और उचित कार्रवाई करने की बजाय उनकी अनदेखी करने से जरूर होती है।

काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह ही नैमिषारण्य का भी कायाकल्प : मुख्यमंत्री

0

सीतापुर, । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी चमक चुकी है, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प का काम चल रहा है, अब नैमिषारण्य की बारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य का कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, जिससे हर सेक्टर में रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर सृजित होंगे। कहीं। उन्होंने यूपी में हो रहे नगर निकाय चुनाव को देवासुर संग्राम बताते हुए कहा कि कभी इसी नैमिषारण्य की भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवीय शक्तियों के विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थीं। यह समय भी इस चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों,माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत पवित्र और साधकों को सिद्धि प्रदान करने वाली इस तीर्थ भूमि नैमिषारण्य को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं। दुनिया का इतिहास भले ही उंगलियों पर गिना जाने वाला है, मगर नैमिषारण्य का इतिहास हजारों-हजार साल पुराना है। भारतीय मनीषियों का संपूर्ण ज्ञान समेटे हुए ये नैमिषारण्य की भूमि हम सभी के लिए सदैव से आस्था का केंद्र रही है। यहां आकर मेरा जन्म और जीवन दोनों धन्य हो गया है। देवासुर संग्राम में यहां पर महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थि दानकर जो वज्र प्रदान किया था, उसने दैवीय शक्तियों को विजय प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये चुनाव किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है। डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन के जुड़ने से बुनियादी सुविधाएं घर घर तक पहुंचने लग जाएंगी। जो दानव रूपी भ्रष्टाचारी, दुराचारी, माफिया और अपराधी प्रवृत्ति वालों को दरकिनार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 साल में देश की तस्वीर बदल चुकी है। 9 साल पहले भारत को लोग संदेह की निगाह से देखते थे। आज परिवर्तन किसी से छिपा नहीं है। भारत के लोगों को पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है। दुनिया में कहीं भी संकट आता है तो सभी भारत की ओर देखते हैं। सूडान संकट के बाद भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने में सफल हुआ है। यूपी के भी सैकड़ों लोगों को सकुशल वापस लाया जा चुका है। जो काम आजादी के बाद नहीं हुआ, वो बीते 9 साल में हुआ है। गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान योजना, फ्री राशन की सुविधा, फ्री कोरोना वैक्सीन का लाभ मिला है। एक तरफ गरीब कल्याण की योजना बिना भेदभाव के पहुंच रही हैं, हाईवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स का निर्माण हो रहा है, तो वहीं गऊ और विरासत का सम्मान भी हो रहा है।

योगी ने कहा कि काशी में विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी चमक चुकी है, अयोध्या आज नई अयोध्या के रूप में दुनिया में सामने आ गई है। मथुरा-वृंदावन का कायाकल्प हो रहा है। अब नैमिषारण्य की बारी है। हमने अब नैमिषारण्य के कायाकल्प का कार्य शुरू किया है। बहुत शीघ्र यहां इलेक्ट्रिक बस शुरू होने जा रहा है। यही नहीं यहां अगले कुछ महीनों के बाद हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। सड़कों का चौड़ीकरण होगा। नैमिषारण्य का कायाकल्प होगा तो यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में पर्यटक आएंगे, जिससे हर सेक्टर में रोजगार का सृजन होगा। कोई होटल, धर्मशाला और गेस्टहाउस से कमाएगा, कोई पूजा का सामान बेचकर तो कोई पूजा कराकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करेगा।

कहा कि नैमिषारण्य हमारे वैदिक ज्ञान की धरोहर है। हर भारतीयों को इसपर गर्व है। डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि जैसे काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार हुआ है, वैसे ही नैमिषारण्य का भी होगा। ओडीओपी के तहत यहां की दरी को विदेशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोप में यहां की दरियां धूम मचा रही हैं। सीतापुर जनपद में नौ नगर निकाय हैं। मेरी आपसे अपील है कि बिना भेदभाव के अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने और नगरों को कूड़े की जगह स्मार्ट सिटी का रूप देने के लिए भाजपा को वोट दें।

राहुल ने कर्नाटक में महिलाओं से बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया

0

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर सार्वजनिक बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की।

उन्होंने यहां एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा, यह कांग्रेस द्वारा घोषित पांचवीं गारंटी योजना है और पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में उन सभी को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारी गारंटी योजनाओं को लागू नहीं किया जाएगा। मैं स्पष्ट कर दूं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ कर्नाटक की सत्ता में वापसी करेगी। हम सभी पांच योजनाओं को लागू करेंगे। क्या आप (मोदी) उन्हें लागू करने के लिए तैयार हैं?

मप्र में भाजपा संगठन के तेवर तल्ख, विधायकों पर नजर

0

भोपाल, । मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर से आ रहे फीडबैक ने भारतीय जनता पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। इसकी बड़ी वजह विधायकों के प्रति जनता में नाराजगी और कार्यकर्ताओं से संवाद न रखना है। यही कारण है कि अब संगठन के तेवर तल्ख हो चले हैं। विधायकों को भी हिदायतें दी जा रही हैं और पार्टी के जमीनी स्तर से इन विधायकों की कार्यशैली और कार्यप्रणाली का ब्यौरा भी तलब किया जाने वाला है।

भाजपा ने बीते रोज राजधानी में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत राज्य स्तरीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद के अलावा कई बड़े नेता मौजूद थे। इस बैठक में कई विधायकों के कामकाज पर तमाम बड़े ने

भाजपा संगठन लगातार जमीनी स्तर पर मजबूती और बेहतर जमावट के लिए प्रयासरत है, यही कारण है कि बूथ विस्तारक अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सड़क मार्ग से ही पूरे प्रदेश को नाप दिया था। इस दौरान भी कई जगह से शिकायतें आई थी कि विधायक और सांसद द्वारा संगठन के कामकाज में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली जा रही है।

ताओं ने सवाल उठाए और यहां तक कहा कि कई विधायक संगठन के कामकाज में किसी तरह की रुचि नहीं ले रहे हैं।

बीते कुछ दिनों में सत्ता और संगठन के पास जो फीडबैक आ रहा है वह अगले चुनाव में बड़ी चुनौती के संकेत दे रहा है। यही कारण है कि लगातार विधायकों और सांसदों के कामकाज पर नजर रखी जा रही है। पार्टी के पास जो रिपोर्ट आई है वह विधायकों और प्रभारी मंत्रियों को लेकर जनता ही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं आम लोगों से भी दूरी बनी हुई है और इस स्थिति का सरकारी मशीनरी लाभ भी उठा रही है और वह स्थानीय नेताओं के काम में दिलचस्पी नहीं लेती।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-9061549314201011&output=html&h=280&adk=2987614854&adf=415115908&pi=t.aa~a.1045323547~i.16~rp.4&w=730&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1682662898&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=5251205886&ad_type=text_image&format=730×280&url=https%3A%2F%2Faapkikhabar.com%2Findia%2F%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%25AE%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2582-%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE-%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25A0%25E0%25A4%25A8-%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2587-%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%25A4%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%2596-%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25A7%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2582-%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25B0%2Fcid10740088.htm&fwr=0&pra=3&rh=183&rw=730&rpe=1&resp_fmts=3&wgl=1&fa=27&adsid=ChEI8LqoogYQmpyNvp7ll6XbARI9ABBA0-CC1s_1C9FWbaoMrVGV_tnFFYNtfu7hp1PRoPj9n-Ae5ryo3jYsPgKsqmsqj1yfQxCwo_Zwfr8U6g&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMC4xLjAiLCJ4ODYiLCIiLCIxMDkuMC41NDE0LjEyMCIsW10sZmFsc2UsbnVsbCwiMzIiLFtbIk5vdF9BIEJyYW5kIiwiOTkuMC4wLjAiXSxbIkdvb2dsZSBDaHJvbWUiLCIxMDkuMC41NDE0LjEyMCJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxMDkuMC41NDE0LjEyMCJdXSxmYWxzZV0.&dt=1682662898358&bpp=6&bdt=6141&idt=7&shv=r20230424&mjsv=m202304250101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Dc95dc1ec91fd2b6a-227a5899a8d80083%3AT%3D1669370520%3AS%3DALNI_MZ5nGWROBV_-UpM_S2RFBnzyHoTzw&gpic=UID%3D00000b838647bdc9%3AT%3D1669441170%3ART%3D1682662850%3AS%3DALNI_MZSOvWI1MJqdDxpmsWCMinbY-Ij4w&prev_fmts=730×280%2C350x280%2C350x280%2C0x0&nras=2&correlator=2155694132351&frm=20&pv=1&ga_vid=1221107473.1677921189&ga_sid=1682662896&ga_hid=1656466197&ga_fc=1&ga_cid=1683177782.1682579833&u_tz=330&u_his=3&u_h=800&u_w=1280&u_ah=760&u_aw=1280&u_cd=24&u_sd=1&dmc=4&adx=77&ady=1681&biw=1263&bih=657&scr_x=0&scr_y=0&eid=44759875%2C44759926%2C44759837%2C31074140%2C31074160%2C44788441%2C44789761%2C44790154&oid=2&pvsid=503545876581606&tmod=1524994770&uas=3&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Faapkikhabar.com%2Findia&fc=384&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1280%2C0%2C1280%2C760%2C1280%2C657&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&jar=2023-04-28-06&ifi=5&uci=a!5&btvi=2&fsb=1&xpc=lgy0Dwhglq&p=https%3A//aapkikhabar.com&dtd=125

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-9061549314201011&output=html&h=280&slotname=6699501109&adk=4074910334&adf=2224525845&pi=t.ma~as.6699501109&w=730&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1682662896&rafmt=1&format=730×280&url=https%3A%2F%2Faapkikhabar.com%2Findia%2F%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%25AE%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2582-%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE-%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25A0%25E0%25A4%25A8-%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2587-%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%25A4%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%2596-%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25A7%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2582-%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25B0%2Fcid10740088.htm&fwr=0&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&wgl=1&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMC4xLjAiLCJ4ODYiLCIiLCIxMDkuMC41NDE0LjEyMCIsW10sZmFsc2UsbnVsbCwiMzIiLFtbIk5vdF9BIEJyYW5kIiwiOTkuMC4wLjAiXSxbIkdvb2dsZSBDaHJvbWUiLCIxMDkuMC41NDE0LjEyMCJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxMDkuMC41NDE0LjEyMCJdXSxmYWxzZV0.&dt=1682662894841&bpp=15&bdt=2624&idt=905&shv=r20230424&mjsv=m202304250101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Dc95dc1ec91fd2b6a-227a5899a8d80083%3AT%3D1669370520%3AS%3DALNI_MZ5nGWROBV_-UpM_S2RFBnzyHoTzw&gpic=UID%3D00000b838647bdc9%3AT%3D1669441170%3ART%3D1682662850%3AS%3DALNI_MZSOvWI1MJqdDxpmsWCMinbY-Ij4w&correlator=2155694132351&frm=20&pv=2&ga_vid=1221107473.1677921189&ga_sid=1682662896&ga_hid=1656466197&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=3&u_h=800&u_w=1280&u_ah=760&u_aw=1280&u_cd=24&u_sd=1&dmc=4&adx=77&ady=1249&biw=1263&bih=657&scr_x=0&scr_y=0&eid=44759875%2C44759926%2C44759837%2C31074140%2C31074160%2C44788441%2C44789761%2C44790154&oid=2&pvsid=503545876581606&tmod=1524994770&uas=0&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Faapkikhabar.com%2Findia&fc=896&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1280%2C0%2C1280%2C760%2C1280%2C657&vis=1&rsz=%7C%7CpeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&ifi=1&uci=a!1&btvi=1&fsb=1&xpc=CRZW1DN9Vt&p=https%3A//aapkikhabar.com&dtd=1255

पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक तरफ विधायक, सांसद और प्रभारी मंत्री जहां जनता से सीधा संवाद नहीं करते तो वही उनका कार्यकर्ताओं से जुड़ाव नहीं है, इसके अलावा सरकारी मशीनरी स्थानीय कार्यकर्ताओं को महžव नहीं दे रही, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में निराशा है और वे ज्यादा सक्रिय भी नहीं है।

इन स्थितियों से संगठन और सत्ता से जुड़े लोग वाकिफ हैं। यही कारण है कि आने वाले दिन निष्क्रिय विधायकों के लिए अच्छे नहीं रहेंगे। ऐसा इसलिए कि विधायकों की रिपोर्ट जमीनी कार्यकर्ता से मंगाई जो जा रही हैं। इतना ही नही कर्नाटक के चुनावी नतीजों के बाद केंद्रीय नेतृत्व का भी सारा फोकस राज्य पर रहने वाला है।

हरसिद्धि मंदिर की दीपमालिका में आग लगी,एक दर्जन से ज्यादा दीपक टूटे

उज्जैन।विक्रमादित्य की आराध्य देवी हरसिद्धि मंदिर परिसर स्थित पुरातन मराठा कालीन दीपमालिकाओं में गुरूवार दोपहर उपरांत आग लग गई।पत्थर की दीपमालिकाओं में नीचे श्रद्धालुओं के द्वारा दीपक प्रज्जवलित करने से ये हादसा हुआ ।दीपमालिका प्रतिदिन शाम को प्रज्जवलित की जाती है । इसके दीपकों में तेल भरा जाता है। तेल से सनी होने के कारण दीपमालिका को आग ने कुछ ही देर में पूरे आगोश में ले लिया था।मंदिर प्रशासक अवधेश जोशी के अनुसार मंदिर की बावडी की पाईप लाईन एवं फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई गई।आग से सामने की और के करीब एक दर्जन से अधिक दीपक टूटे हैं।वर्ष 2016 में सिंहस्थ के दौरान भी दीपमालिका में आग लगी थी।उस समय भी कुछ दीपकों के टूटने पर राजस्थान से आए कारीगरों ने दीपकों की मरम्मत की थी।

आचार्य शंकर ने किया चारों दिशाओं में भारत को जोड़ने का कार्य: मुख्यमंत्री शिवराज

0

भोपाल, । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आचार्य शंकर ने पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण चारों दिशाओं में मठ स्थापित कर भारत को जोड़ने का कार्य किया। उनके प्रयास से हमारी संस्कृति की पहचान बनी हुई है। उनका अद्वैत वेदांत दर्शन ही लोगों को सही दिशा दे रहा है। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आचार्य शंकराचार्य सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित आचार्य शंकर प्रकटोत्सव, एकात्म पर्व को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और मुख्यमंत्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मंचासीन संतों का स्वागत किया। उन्होंने स्वामिनी विमलानंद सरस्वती को अध्यात्म और संस्कृति में योगदान के लिए और डॉ. कांशीराम जी को उल्लेखनीय सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कर्नाटक में भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे : प्रियंका गांधी

0

चामराजनगर, (कर्नाटक), । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कर्नाटक की भाजपा सरकार पर अपने कार्यकाल के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटने का आरोप लगाया।

चामराजनगर के हानूर कस्बे में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि लोगों का पैसा मंत्रियों और नेताओं के आवासों तक पहुंच गया है और भाजपा ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा, अगर मेरे पास 1.5 लाख करोड़ रुपये होते, तो 100 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), 117 ईएसआई अस्पताल, 750 किलोमीटर मेट्रो रेल, 2,250 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे और 30 लाख घर बन सकते थे। उस पैसे का क्या हुआ? यह पैसा भाजपा नेताओं के आवास में है।

प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा चुनाव से पहले और बाद में अलग तरह से बात करेगी, वे जल्दी भूल जाते हैं। सैकड़ों आश्वासन देने वाली भाजपा ने क्या उन्हें पूरा किया? क्या राशन के दाम सस्ते हो गए हैं? क्या आपके पास अच्छी सड़कें हैं? क्या आपके पास अच्छे अस्पताल हैं?

उन्होंने कहा, लोगों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया। लोगों का विश्वास इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह ने बनाए रखा। लेकिन, क्या वर्तमान नेताओं ने आपके भरोसे को बरकरार रखा है? देश के पीएम को एक दोस्त मिल गया है..देश का किसान प्रतिदिन 27 रुपये कमाता है। लेकिन, पीएम का दोस्त हर दिन लाखों करोड़ कमाता है। भाजपा सरकार कर्नाटक के स्वाभिमान और संस्कृति का अपमान कर रही है।

उन्होंने दावा किया, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश राज्यों में दिए गए आश्वासनों को हमारी सरकारों ने पूरा किया है।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ एक बातचीत कार्यक्रम में भी भाग लिया। कुछ महिलाओं ने उन्हें अपनी दादी और दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिकृति कहा। वह सुरक्षाकर्मियों की सलाह के विपरीत उन महिलाओं से हाथ मिलाने और बातचीत करने के लिए लोगों के करीब चली गईं।

इस बीच, चुनाव अधिकारियों ने उस विशेष हेलीकॉप्टर का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने यात्रा की थी।

केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

0

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च होने का खुलासा होने पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल से फौरन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा यह केवल एक महाराज और उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं है। यह महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है। यह कुछ नहीं लूंगा से सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा का सफर है। यहर महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मीडिया को यह खबर रोकने के लिए 20 से 50 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया। पात्रा ने बावजूद इसके खबर का प्रकाशन करने के लिए मीडिया की प्रशंसा की। पात्रा ने कहा महाराज के महल में 8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए। यह वो लोग हैं जो शपथ लेने ऑटो में लटक कर पहुंचे थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे। घर नहीं लेंगे। पात्रा ने कहा कि 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है। यह मार्बल भी वियतनाम से मंगवाया गया है।

स्तंभकार तनवीर जाफ़री प्रगतिशील लेखक संघ अंबाला के अध्यक्ष निर्वाचित

वरिष्ठ लेखक एवं स्तंभकार तनवीर जाफरी को अम्बाला ज़िला  प्रगतिशील लेखक संघ (Progressive writers association )का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्यों की एक बैठक गत दिनों अंबाला छावनी में वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार डॉ रतन सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्तमान दौर में प्रगतिशील लेखक संघ को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हेतु संघ की ज़िला इकाई का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार लेखक व स्तंभकार तनवीर जाफ़री को अम्बाला ज़िला  प्रगतिशील लेखक संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जाफ़री के स्तंभ देश विदेश के सैकड़ों पत्र पत्रिकाओं व वेबसाइट्स में प्रकाशित होते रहते हैं। जाफ़री लगातार दो सत्र हरियाणा साहित्य अकादमी शासी परिषद् के सदस्य भी रह चुके हैं। इसी बैठक में डॉक्टर रतन सिंह ढिल्लों को  प्रगतिशील लेखक संघ का संरक्षक,वरिष्ठ पत्रकार डी एन दिवाकर को सलाहकार,लेखिका श्रीमती मीना नवीन को उपाध्यक्ष  वरिष्ठ कवि एवं लेखक श्री कृष्ण सैनी को महासचिव प्रो. डाक्टर गुरदेव सिंह देव को वित्त सचिव एवं डॉ. बलवान औजला को प्रेस सचिव की ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गयीं । प्रोफ़ेसर सोनिका सेठी लेखक जयपाल, मनमोहन सैनी  व कवि लेखक रविंद्र मान एवं बलजीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

      ग़ौरतलब है कि बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में स्थापितअखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ देश के प्रगतिशील लेखकों का एक विशाल समूह है। संघ का मक़सद प्राचीन दौर के अंधविश्वासों और धार्मिक साम्प्रदायिकता के ज़हरीले प्रभाव को समाप्त करना तथा साहित्य को स्वाधीनता आन्दोलन की सशक्त अभ्व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करते हुये साम्राज्यवादी, अत्याचारी तथा आक्रामक शक्तियों का विरोध करना है। साथ साथ उसे मज़दूरों, किसानों और सम्पूर्ण शोषित व पीड़ित जनता का पक्षधर बनाना भी है। प्रगतिशील साहित्य का उद्देश्य साहित्य व लेखन को जन सामान्य के दुःख-सुख, उनकी इच्छाओं-आकांक्षाओं के अनुरूप इस प्रकार व्यक्त करना है ताकि इससे उनकी क्रन्तिकारी शक्तियों को बल मिले और वह एकजुट और संगठित होकर अपने संघर्ष को सफल बना सकें। पूर्व में देश के सज्जाद ज़हीर,मुंशी प्रेमचंद,जैनेन्द्र,जाँनिसार अख़्तर ,जय प्रकाश नारायण,हसरत मोहानी,यूसुफ़ मेहर अली,अली सरदार जाफ़री,गंगा नाथ झा, जोश मलिहाबादी,शिवदान सिंह चौहान और नरेन्द्र शर्मा,सच्चिदानंदसिन्हा, डॉ॰ अब्दुल हक़, रशीदजहाँ, अब्दुस्सत्तार सिद्दीक़ी ,डॉ॰ अशरफ़ , डॉ॰अब्दुल अलीम,  इंदुलाल याज्ञिक, कमला देवी चट्टोपाध्याय,अहमद अली, रघुपति सहाय फ़िराक़ , और हीरन मुखर्जी जैसे साहित्य जगत के तमाम वरिष्ठ एवं विशिष्ट लोग इस संगठन से जुड़े रहे हैं ।  

निगम आयुक्त ने विद्यार्थियों को दी स्वच्छता की जानकारी

उज्जैन: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अन्तर्गत शहर को प्रथम स्थान दिलानें के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है एवं विभिन्न गतिविधियां करते हुए नागरिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण की जाकारी दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को उत्कृष्ठ विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छाता सर्वेक्षण संबंधि जानकारी दी गई।
  निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा रविवार को उत्कृष्ठ विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता, सेग्रिगेशन, प्रोसेसिंग एवं अन्य विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए स्वच्छता संबंधित सवाल पुछे गऐ, सही जबाव देने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत भी किया गया, आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि हमे अपने घरों को साफ-स्वच्छ रखने के साथ ही घर के बाहर भी स्वच्छता बनाए रखना है, गंदगी नही फैलाना है, घर पर ही गीले एवं सुखे कचरे को पृथक-पृथक एकत्रित करना है तथा निगम द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहन में डालना है, गीले कचरे से होम कम्पोंस्टिंग के माध्यम से खाद तैयार की जा सकती है और उसका उपयोग घरों में गमले मे लगे पैड पौधों में किया जा सकता है, थ्रि आर तकनिक का उपयोग कर अनुपयोगी सामग्री से सुन्दर कलाकृतियां बना सकते है, जो सजावट के काम आ सकती है। नगर निगम के यूएमसी सेवा एप की जानकारी देते हुए बताया कि निगम के यूएमसी सेवा एप के माध्य से शिकायत के साथ ही सम्पित्तिकर, जलकर, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध है, यूएमसी सेवा एप डाउनलोड कर घर बैठे ही नगर निगम की बहुतसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
 निगम आयुक्त श्री सिंह द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इसके लिए नागरिकों में जनजागरण किया जा रहा है जिसका परिणाम यह है कि विवाह एवं अन्य समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर स्टील के बर्तन, लकड़ी के चम्मच, दोना पत्तल आदि का उपयोग हो रहा है। नगर निगम द्वारा अनुपयोंगी सामग्रियों का पुनः उपयोग करते हुए सुन्दर कलाकृतिया बनाई गई है जिन्हे निगम के उद्यानों, रोटरियों में लगाया गया है। वही शहर की बेक लेन गलियों को साफ एवं स्वच्छ करते हुए उनकी रंगाई पुताई करवाते हुए सुन्दर चित्रकारी करवाई गई जहां पर बच्चे द्वारा मनोरंजन करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियां की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री सिंह ने विद्यार्थियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सहयोग करने की अपील करते हुए कहां कि उज्जैन शहर को प्रथम पायदान पर लाने के लिए शहर के नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसके लिए आपका सहयोग आवश्यक है, शहर को साफ, स्वच्छ, सुन्दर बनाने में नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जो भी प्रयास किये जा रहे है उसमे नागरिकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है इस हेतु आपको हर कदम स्वच्छता के लिए बढ़ाने की जरुरत है, आपका सहयोग ही शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उचित पायदान पर ला सकता है।
इस दौरान ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक शर्मा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिवेदी एवं स्कूल से समस्त शिक्षक उपस्थित थे।