Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनशासकीय महाविद्यालय माकड़ौन में NSS एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

शासकीय महाविद्यालय माकड़ौन में NSS एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

माकड़ौन। शासकीय महाविद्यालय माकड़ौन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पुलिस थाना माकड़ौन के संयुक्त तत्वावधान में अभिमुखीकरण एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ, तत्पश्चात NSS स्वयंसेवकों द्वारा अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। डॉ. राजेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता एवं डॉ. शबाना शेख (विज्ञान संकाय) द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान लघुकृत फिल्म दिखाकर बच्चों को नशे के विरुद्ध शपथ लेने हेतु प्रेरित किया गया

मुख्य अतिथि श्री प्रदीप सिंह राजपूत (इंचार्ज, थाना माकड़ौन) ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल दीक्षित ने की। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन और नेतृत्व सिखाती है।”

NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीता जाधव ने NSS के उद्देश्यों, गतिविधियों और स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि “यह योजना युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का अवसर देती है।”

स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. नमन सारस्वत ने खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि “नशा त्याग कर खेलों को अपनाना ही युवा शक्ति के लिए श्रेष्ठ विकल्प है।”

पुलिस टीम से HC महेन्द्र चौधरी, श्री सुदर्शन राठौर, श्री रमजान, श्री आशीष धाकड़ एवं श्री जितेन्द्र सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता जाधव द्वारा किया गया तथा आभार डॉ. नमन सारस्वत ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments