उज्जैन, । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 व 12 जुलाई को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा शनिवार 12 जुलाई की शाम को नलवा में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेशभर की लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की जाएगी।
गौरतलब है कि अगस्त में रक्षाबंधन होने से वर्तमान राशि के साथ-साथ बहनों को 250 रुपए की विशेष सहायता राशि भी अंतरित की जाएगी।
नलवा गांव में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की हितग्राहियों को 1500-1500 रुपये की राशि आनलाइन उनके खातों में स्थानांतरित की जाएगी।
