उज्जैन। चन्दनबाला पति संतोष कोठारी निवासी विक्रमादित्य क्लाथ मार्केट ने कहा कि पदमसिंह पिता करणसिंह आंजना, कालु पिता मानसिह आंजना निवासी ग्राम रूपाखेडी, अनिल पिता पदमसिह आंजना निवासी ग्राम पिपलियाटाह तह. घट्टिया द्वारा उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए डराया धमकाया जा रहा है, फसल बर्बाद की जा रही है। चंदनबाला ने बताया कि उन्हेल के ग्राम रूपाखेडी में भूमि सर्वे कं 310/2 रकबा 1.10 हे. व सर्वे कं. 313/3/8 रकबा 0.60 हे. सर्वे कं. 310/1/3 रकबा 0.24 है. सर्वे कं. 313/2/1/1 रकबा 0.07 सर्वे कं. 310/1/1 रकबा 0.24 हे.. भूमि कुल रकबा 2.25 है. भूमि को पूर्व भूमि स्वामी से विधिवत रजिस्टर्ड विकय पत्र के माध्यम से 7 अगस्त 2024 को खरीदी थी। चंदनबाला ने बताया कि मैं महिला हूं और उज्जैन में रहते हैं इसलिए उक्त भूमि को पूर्व भूमि स्वामी बालु पिता हर्जी जाति बंजारा निवासी ग्राम रूपाखेडी तह. नागदा को अधबटाई पर दे दी गई। आरोपीगणों के द्वारा मेरे पति संतोष कोठारी पिता स्व. समरथमल कोठारी को अवैध रूप से रूपयों की मांग कर फोन लगाया गया तथा अवैध राशि मांगी गई जबकि उक्त आरापीगणों से मेरा या मेरे पति का कोई संव्यवहार नहीं है। उक्त अवैध राशि की अदायगी से इन्कार करने पर आरोपीगणों द्वारा पति को फोन पर गंदी गंदी गालिया दी गयी जिसकी रिकार्डीग मोबाइल फोन में हैं। इनके द्वारा धोंस दी गई कि यदि हमे राशि नही दी गई तो जान से खतम कर देंगे और तुम्हारी पत्नी के नाम की जमीन जो रूपाखेडी गांव में ही उस पर हम अपना कब्जा कर लेंगें। उक्त लोग 2 ट्रेक्टर से स्कार्पिओ कार नंबर एम.पी.13 जेड. के. 9351 से करीबन 15 लोग इक्ट्ठे होकर आये एवं मेरे खेत में खडी सोयाबिन की फसल में ट्रेक्टर चला कर फसल नष्ट कर रहे हैं। उक्त आरोपीगण मेरे स्वामित्व की भूमि को जबरन हडपना चाहते है जिसके संबंध में पूर्व भूमि स्वामी बालु पिता हरजी बंजारा द्वारा भी 18.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिसमें भी यह उल्लेख किया गया था कि उक्त आरोपीगण जबरन उपरोक्त भूमि का सोदा करवाने हेतु पूर्व भूमि पर दबाव बनवा रहे है तथा वर्तमान में उनके द्वारा मेरे पति को फोन कर डराया व धमकाया गया है तथा अवैध राशि की वसुली मांगी गई है। चंदनबाला ने कहा कि आशंका है कि उक्त आरोपीगण हमारे साथ कभी भी कोई घटना घटित करवा सकते है। पुलिस अधीक्षक से आरोपीगणो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की साथ ही वर्तमान में फसल को ट्रेक्टर चलाकर नष्ट कर रहे है उसे रूकवाई जाए।
