Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन का गौरव बढ़ाया क्रिश गर्ग बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

उज्जैन का गौरव बढ़ाया क्रिश गर्ग बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

उज्जैन : नगर में हर्ष का माहौल छा गया जब स्थानीय युवा क्रिश गर्ग पुत्र शैलेंद्र गर्ग ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की उपाधि प्राप्त कर ली। अपने अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय एवं लगन से क्रिश ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। क्रिश की प्रारंभिक शिक्षा उज्जैन नगर के कार्मेल कान्वेंट स्कूल और संत मैरी स्कूल से हुई। उन्होंने निरंतर कठिन परिश्रम कर सीए की चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनके इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते

हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। कविता गर्ग के अनुसार क्रिश बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रहे हैं और यह सफलता उनके निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। अग्रवाल समाज, भारत विकास परिषद शाखा उज्जैन एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजनों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments