Tuesday, May 26, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन के कालभैरव में 500 रुपए के शीघ्र दर्शन से 5 दिन...

उज्जैन के कालभैरव में 500 रुपए के शीघ्र दर्शन से 5 दिन में 25 लाख की आय

उज्जैन, । मध्य प्रदेश के उज्जैन के भगवान कालभैरव मंदिर में शुरू हुई 500 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था से मंदिर समिति को पांच दिनों में लगभग 25 लाख रुपए की आय हुई है।

भारी भीड़ और गर्भगृह में दबाव बढऩे के कारण अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को आम दर्शनार्थियों के लिए 500 रुपए वाली शीघ्र दर्शन व्यवस्था स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब वीकेंड पर यह सुविधा केवल प्रोटोकॉल दर्शनार्थियों को ही मिलेगी।क्षेत्रीय पटवारी एवं मंदिर व्यवस्थापक महेश देपन ने बताया कि शनिवार और रविवार को मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या अचानक बढ़ गई थी, जिसके चलते कई बार शीघ्र दर्शन लाइन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। शनिवार को एक ही दिन में 1876 दर्शनार्थियों ने 500 रुपए की रसीद कटवाकर दर्शन किए। इससे मंदिर समिति को एक दिन में 9 लाख 38 हजार रुपए की आय हुई। रविवार को भी लाखों रुपए की आय प्राप्त हुई है।

गर्भगृह छोटा होने से अव्यवस्थाकालभैरव मंदिर का गर्भगृह काफी छोटा है। यहां दो दरवाजे हैं। एक दरवाजे से आम श्रद्धालु बाहर से दर्शन करते हैं, जबकि दूसरे दरवाजे से शीघ्र दर्शन वाले श्रद्धालु अंदर जाकर दर्शन करते हैं और उसी से वापस लौटते हैं। इस कारण गर्भगृह में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। व्यवस्थापक महेश देपन और मंदिर प्रशासक संध्या मार्कण्डय द्वारा लागू की गई इस व्यवस्था से आय में हुई रिकॉर्ड वृद्धि पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं एडीएम एलएन गर्ग ने संतोष व्यक्त कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव के निर्देश दिए हैं।

250 रुपए में नई वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारीगर्भगृह में भीड़ के दबाव को देखते हुए मंदिर समिति अब शीघ्र दर्शन के लिए एक नई वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है। इसके तहत शीघ्र दर्शन के दर्शनार्थी को गर्भगृह में प्रवेश नहीं देते हुए, बाहर से ही बिना कतार के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए दर्शन शुल्क 250 रुपए रखने पर विचार किया जा रहा है। कलेक्टर की अंतिम सहमति मिलने के बाद इस नई व्यवस्था को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments