Thursday, April 23, 2026
Homeउज्जैनअलखधाम आश्रम द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों को फलाहार, सुगर कैंडी, आइसक्रीम वितरण किया

अलखधाम आश्रम द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों को फलाहार, सुगर कैंडी, आइसक्रीम वितरण किया

उज्जैन। श्री अलखमेहरधाम उदासीन आश्रम सनातन मंदिर (शिवाजी पार्क) द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों के लिये सेवा शिविर लगाया गया। महंत श्री स्वामी आत्मादास उदासीन ने इंदौर रोड स्थित मेडिया मार्ग में बाबा बालकेश्वर मंदिर पर सेवा शिविर का शुभारम्भ किया।
आश्रम के प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा में यात्रियों के सेवा-सत्कार व विश्राम हेतु टेंट लगाया गया। शीतल वायु के लिये कूलरों की, शीतल जल के लिये प्याऊ लगायी गयी। फलाहार-चना-चिरौंजी-सुगर कैंडी, आइसक्रीम तथा तीन दिनों में पचास हजार कोल्ड ड्रिंक्स वितरित की गयी। आश्रम के संत मंडल अमोलकदास, अमरदास, रामदास, तीरथदास, शुकदेव मुनि, पुजारी नंदराम व्यास, भक्तगण सीताराम शर्मा, रवि फुलवानी, धीरज परिहार, महेश मालवीय, ताराचंद हीरानी ने सतत सेवाएं देकर धर्मलाभ लिया। आयुर्वेद चिकित्सक महेश त्रिवेदी ने आश्रम की ओर से औषधियों का वितरण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments