Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनभाजपा ग्रामीण की कार्यशाला संपन्न

भाजपा ग्रामीण की कार्यशाला संपन्न

उज्जैन, । मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला लोकशक्ति भवन में संपन्न हुई।

कार्यशाला को संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ.लता वानखेड़े, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बबीता परमार,सांसद अनिल फिरोजिया,ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, प्रशिक्षण अभियान के संभाग प्रभारी राजीव खण्डेलवाल,अमित श्रीवास्तव,विधायक डॉ.तेजबहादुरसिंह चौहान ने संबोधित किया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.प्रभुलाल जाटवा,विधायकगण डॉ.सतीश मालवीय एवं जितेन्द्र पण्ड्या,प्रशिक्षण महाअभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री राकेश यादव,सहसंयोजक महिपालसिंह उमठ,निरंजन मेहता,रीतु पाटीदार भी मंचासीन थे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए लता वानखड़े ने कहा कि यह राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विचार आधारहित संगठन है। मण्डल से लेकर बूथस्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। हमारा दल व्यक्ति नेता आधारित नहीं हैै। राजीव खण्डेलवाल ने पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डाला। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मंडल अध्यक्षगणों को मंडलस्तरीय कार्यशालाओं की योजनाए समय निर्धारण एवं व्यवस्थाओं पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए। जिला प्रभारी बबीता परमार ने संगठन की कार्यपद्धति, टीम भावना, संवाद कौशल और सामाजिक सारोगारो में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि संचालन महिपालसिंह उमठ एवं आभार रीतु पाटीदार ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments