Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में देशभर से लगभग 3500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा एवं हिंदुओं की घटती आबादी जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे।
अधिवेशन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पूरे समय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे 22 फरवरी को इंदौर विमानतल पहुंचकर उज्जैन आएंगे।
राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर, राष्ट्रीय मंत्री रणछोड़ भाई भरवाड़, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष ओम जी भारती, प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव, प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश जी पाटीदार, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, जिला अध्यक्ष आकाश जी माली, हिंदू हेल्पलाइन महानगर अध्यक्ष कुलदीप जी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक जी चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को प्रदीप गौर एवं रणछोड़ भाई ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments