उज्जैन। श्री अनाज तिलहन व्यवसायी संघ उज्जैन द्वारा तिलकेश्वर गौशाला में आयोजित गो-अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था के संरक्षक दादा दयालु नारायण यादव, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा महामंत्री जगदीश पांचाल, गोविंद (बब्लु) यादव, अभय यादव,तिलकेश्वर गौशाला संचालक अशोक जैन मुन्ना सरकार, समाजसेवी रवि सोलंकी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर गौमाता का पूजन कर छप्पन भोग अर्पित किया तथा उपस्थित व्यापारियों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा — “प्रदेश में 24 अक्टूबर से सोयाबीन भावांतर योजना लागू की जा रही है। यह योजना किसानों और व्यापारियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगी। किसानों को यदि उपज का भाव समर्थन मूल्य से कम मिलता है तो उन्हें भावांतर राशि के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों और व्यापारियों दोनों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। “मंडी व्यापारियों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर अनुदान देने की योजना तैयार की गई है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा “हमारे परिवार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों और किसानों की उन्नति के लिए अनेक नए मार्ग खोले हैं। भावांतर योजना उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और व्यापारियों को स्थिर व्यवसायिक वातावरण प्रदान करने का माध्यम बनेगी।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यापारियों द्वारा आयोजित गो-अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गौ-संवर्धन एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं इस अवसर पर व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री को गाय-बछड़े का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
साथ ही तिलकेश्वर गौशाला संचालक अशोक जैन (मुन्ना सरकार), अशोक कोठारी, हेमंत पांचाल, मोदी जैन, मनीष प्रजवानी, दीपक यादव, प्रदीप पीपाड़ा आदि ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। व्यापारी संघ के इस कार्यक्रम में हजारीलाल मालवीय,अनिल गर्ग, , अशोक तालेरा, मनीष जैन, निमेष अग्रवाल, राजेंद्र राठौड़, अनिल शेखावत, दिलीप गुप्ता, गोविन्द खण्डेलवाल, शैलेन्द्र बुंदेला,उदित जैन, संजय खण्डेलवाल, अजय खण्डेलवाल, अर्पित हरभजनका, अतुल खण्डेलवाल, शालभद्र जैन, संदीप सारडा, विजय अग्रवाल घनश्याम मारू, राहुल शेखावत, राम माहेश्वरी,महेश जेन सहित बड़ी संख्या में अनाज मंडी व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन एवं संचालन भाजपा नगर महामंत्री जगदीश पांचाल ने किया।
