गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक घाट के प्रमुख बाबा त्रिलोचन सिंह जी सरपंच द्वारा बताया गया कि सिख धर्म के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पुरब पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक घाट पर विशेष गुरमत समागम किया जाएगा l
8 अक्टूबर को 9:00 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगा
गुरुद्वारा दूध तलाई के अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने बताया कि प्रातः 9:00 से 9:30 बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी प्रातः 9:30 बजे नाश्ता प्रसाद होगा l
गुरुद्वारा साहब सुख सागर के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा ने बताया कि 9:30 बजे से 10:30 बजे तक सुखमणि साहब का पाठ होगा l इसके उपरांत कीर्तन दीवान भाई साहब भाई मोहब्बतप्रीत सिंह जी हजूरी रागी नानकसर कलेरा द्वारा प्रातः 11:00 बजे से लेकर 12:45 बजे तक किया जाएगा तदुपरांत लंगर का आयोजन किया गया है l
गुरुद्वारा गुरु नानक के प्रमुख ग्रंथि सुरजीत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर शाम को 6:30 बजे दीपमाला का आयोजन किया गया है फिर रेहरास साहिब का पाठ 7:00 , से होगा l शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक कीर्तन दीवान आरती l 8:45 बजे से आतिशबाजी का आयोजन किया गया है एवं इसके उपरांत लंगर का वितरण होगा l
सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एस.एस.नारंग ने बताया कि श्री गुरु रामदास ने दुख भांजनी बेरी वाली जगह पर सरोवर( अमृत- सर ) बनवाया बाद में इस जगह का नाम अमृत- सर प्रसिद्ध हो गया l सरोवर के मध्य श्री गुरु रामदास जी के सुपुत्र श्री गुरु अर्जन देव जी ने अपने गुरु गद्दी काल सिखी के केंद्रीय स्थान में श्री हरमंदिर साहिब( स्वर्ण मंदिर साहिब )जी की स्थापना करवाई l सरोवर सबका साझा था यहां प्रत्येक धर्म के लोगों को स्नान करने का अधिकार था जबकि उस समय हिंदू धर्म -स्थानो तथा तीर्थ स्थलों पर तथा कथित निम्न जाति के लोगों को जाने की आज्ञा नहीं थी l सांझीवालता का इससे बढ़कर उदाहरण और क्या हो सकता है l
बाबा जोगिंदर सिंह जी ,बाबा सधारा जी नानकसर कलेरा , संत बाबा कश्मीर सिंह जी कारसेवा भूरी वाले अमृतसर , बाबा त्रिलोचन सिंह जी सरपंच ,महेंद्र सिंह विग के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l
