उज्जैन। नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बी.डी. क्लॉथ मार्केट में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने मातृ शक्ति के वंदन स्वरूप कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व मातृशक्ति की साधना और सम्मान का पर्व है। कन्याओं में ही देवी का स्वरूप विद्यमान है। हमें समाज में बेटी-बचाओ और महिला-सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करना होगा।
