Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनगंभीर डेम फुल, अब प्रतिदिन हो जलप्रदाय- नेता प्रतिपक्ष रवि राय

गंभीर डेम फुल, अब प्रतिदिन हो जलप्रदाय- नेता प्रतिपक्ष रवि राय

उज्जैन। उज्जैन शहर की प्यास बुझाने वाला गंभीर डेम अपनी पूरी क्षमता से भर गया है। साथ ही गंभीर से पानी बहाना पड़ रहा है ऐसे में महीनों से जलसंकट भोग रही उज्जैन की जनता को प्रतिदिन जलसप्लाय प्रारंभ कर दिया जाए।
नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि नर्मदा शिप्रा लिंक योजना के नाम पर करोड़ों खर्च करने वाली भाजपा की सरकार ने लंबे समय तक उज्जैन की जनता को भीषण गर्मी में भी एक दिन छोड़कर पानी दिया। हद तो यह है कि आम जनता से शुल्क पूरे 30 दिन का वसूला जाता रहा। एक दिन छोड़कर पानी देने के लिए गंभीर में पर्याप्त जल नहीं होने का बहाना बनाया गया। काफी लंबे समय से शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा था, अब गंभीर डेम फुल हो गया है और पानी छोड़ना पड़ रहा है। रवि राय ने कहा कि अब नगर निगम के भाजपा बोर्ड के पास कोई बहाना नहीं बचा कि बेवजह शहर की जनता को जलसंकट में डाले हुए है। नर्मदा शिप्रा लिंक योजना पर आम जनता की गाड़ी कमाई खर्च हुई है, हर महीने पीएचई शुल्क वसूल रही है, तो प्रतिदिन पानी प्राप्त करना जनता का अधिकार है। पर्याप्त पानी होने पर अब प्रतिदिन जलप्रदास प्रारंभ किया जाए ताकि कुए और बोरिंग से जो हर दिन पानी लिया जा रहा है उस पर रोक लगे और भूमिगत जल खींचना कम हो सके। रवि राय ने कहा कि महापौर तथा नगर निगम बोर्ड तत्काल निर्णय लेकर प्रतिदिन जलप्रदाय प्रारंभ करें, जिससे लोगों की टैंकरों की ओर दौड़ लगाना और हैंडपंप, बोरिंग पर निर्भरता कम हो, शहरवासियों को राहत मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments