Saturday, March 7, 2026
Homeव्यापारएचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस सप्ताह 47,482 करोड़ रुपए घटा

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस सप्ताह 47,482 करोड़ रुपए घटा

नई दिल्ली, । देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस सप्ताह 47,482.49 करोड़ रुपए घटकर 14,60,863.90 करोड़ रुपए रह गया, जिससे यह भारत की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सबसे अधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियों में से एक रही।

शेयर बाजार में कमजोरी के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी भारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

इस सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 2,24,630.45 करोड़ रुपए की गिरावट आई। इस दौरान निफ्टी 443.25 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,426.85 और सेंसेक्स 1,497.20 या 1.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,809.65 पर था।

एचडीएफसी बैंक के अलावा, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 27,135.23 करोड़ रुपए घटकर 9,98,290.96 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 24,946.71 करोड़ रुपए घटकर 10,77,213.23 करोड़ रुपए रह गया है।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 23,655.49 करोड़ रुपए घटा, जबकि एसबीआई के मार्केटकैप में 12,692.1 करोड़ रुपए की कमी आई है।

बजाज फाइनेंस और इंफोसिस का मार्केटकैप क्रमशः 10,471.08 करोड़ रुपए और 7,540.18 करोड़ रुपए कम हुआ है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज की गई है। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 11,125.62 करोड़ रुपए और एचयूएल के मार्केटकैप में 7,318.98 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। जीएसटी परिषद की बैठक, ऑटो सेल्स और जीएसटी के आंकड़े और अमेरिकी टैरिफ पर अपडेट से बाजार की चाल निर्धारित होगी।

टैक्स को कम करने के लिए जीएसटी परिषद की बैठक 3-4 सितंबर के बीच प्रस्तावित है। इसके साथ ही ऑटो सेल्स का डेटा सोमवार से आना शुरू हो जाएगा, इससे जानकारी मिलती है कि अर्थव्यवस्था कैसे प्रदर्शन कर रही है। माना जाता है कि जब गाड़ियों की बिक्री ज्यादा होती है, तो अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments