Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनजेल महानिदेशक श्री सेमा ने केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का आकस्मिक भ्रमण किया

जेल महानिदेशक श्री सेमा ने केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का आकस्मिक भ्रमण किया

उज्जैन । अतिरिक्त जेल महानिदेशक श्री जी अखेतो सेमा एवं स्पेशल डी. जी. ने केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ का 28 अगस्त को आकस्मिक भ्रमण कर निरिक्षण किया। उन्होंने केन्द्रीय जेल में मुलाकात कक्ष, विडियों पेशी हेतु नवीन विडियों मुलाकात कक्ष, जेल चिक‍ित्सालय में स्थापित ड‍िज‍िटल एक्स-रें मशीन, पेथालॉजी लेब, खाद्य गोदाम, मसाला उघोग, आई.टी.आई. प्रशिक्षण केंद्र तथा एलईडी बल्ब निर्माण उघोग सहित अन्य उघोगों का निरिक्षण कर बंदियों से रूबरू चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। ए.डी.जी. जेल द्वारा जेल मे सफाई व्यवस्था तथा सुधारात्मक कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त की गई। निरिक्षण के दौरान सुश्री वनिता तिवारी परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी, उप अधीक्षक श्री जसमनसिंह डावर, सहायक अधीक्षक श्री सुरेश गोयल, श्री प्रवीण कुमार मालवीय आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी केंद्रीय जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments