Sunday, March 8, 2026
Homeउज्जैन1 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) सहित आरोपी को किया...

1 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, दिनांक 24.08.2025 को थाना नीलगंगा पर विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जितेन्द्र मौर्य उर्फ मोड़ा निवासी हाटकेश्वर कॉलोनी उज्जैन, अपने जूपिटर वाहन क्रमांक MP13-ZB-3201 से पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे निर्माणाधीन फोरलेन स्थान पर चोरी-छिपे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर किसी को देने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील द्वारा तुरंत सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए थाने पर टीम का गठन कर टीम को मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर रवाना किया ।

मौके पर दबिश एवं आरोपी की गिरफ्तारी –

पुलिस टीम एवं पंचानों द्वारा बताए स्थान पर पहुँचने पर जूपिटर वाहन क्रमांक MP13-ZB-3201 के ऊपर एक व्यक्ति बैठा मिला। पुलिस को आता देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम जितेन्द्र मौर्य उर्फ मोड़ा पिता रामभरोसे मौर्य उम्र 33 वर्ष निवासी मकान नंबर 118 हाटकेश्वर कॉलोनी उज्जैन बताया।

आरोपी की तलाशी ली गई ,तलाशी के दौरान आरोपी के हाथ में ली हुई कपड़े की थैली में पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें भुरभुरे रंग का वनस्पति पदार्थ (डंठल व पत्तियों सहित) मिला, जिससे तीव्र गंध आ रही थी। आरोपी ने स्वयं स्वीकार किया कि यह गांजा है।

जप्त मादक पदार्थ एवं वाहन –
▪️गांजा – कुल 1 किलो 180 ग्राम (1180 ग्राम) अनुमानित कीमत ₹11000

▪️जूपिटर वाहन क्रमांक MP13-ZB-3201 अनुमानित कीमत ₹60000

इस प्रकार कुल 71,000/- का मश्रुका का थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया ।

कानूनी कार्यवाही –

आरोपी जितेन्द्र मौर्य उर्फ मोड़ा का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने से उसे मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना नीलगंगा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका –

थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील ,उप निरीक्षक वेदप्रकाश साहू ,प्रधान आरक्षक – 1246 राहुल कुशवाह ,आरक्षक – 448 दीपक दिनकर ,आरक्षक – 888 जितेन्द्र शर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments