Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैननेशनल इन्श्योरेंस कंपनी का ग्राहक मिलन एवं त्वरित दावा निपटान समारोह सम्पन्न

नेशनल इन्श्योरेंस कंपनी का ग्राहक मिलन एवं त्वरित दावा निपटान समारोह सम्पन्न

उज्जैन , नेशनल इंश्योरेंस कंपनी उज्जैन के मंगल कार्यालय द्वारा ग्राहक मिलन समारोह एवं त्वरित दावा निपटान शिविर का आयोजन निजी होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री आनंद जी बागड़ , बॉक्स पैकर्स के मालिक श्री रमेश साबू और अन्य उद्योगपति की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक श्री समीर कालरा ,क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शैलेन्द्र जोशी एवम् वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री पी सी निहोरे द्वारा मेसर्स टिल्लू इलेक्ट्रॉनिक के मालिक श्री संजय गुप्ता को ₹.67,05,250/- राशि का क्लेम का चेक सौंपा गया। श्री आंनद बांगड़ ने नेशनल इन्श्योरेंस की बीमा की त्वरित सेवाओं की सराहना की.वर्तमान में अमेरिका की टैरिफ नीति की पर भी अपने विचार रखे श्री रमेश साबू ने बताया कि नेशनल इन्श्योरेंस कंपनी से वे तब से जुड़े है जब यह कंपनी रूबी के नाम से भी जानी जाती थी श्री संजय गुप्ता में नेशनल इन्श्योरेंस की दावों का त्वरित निराकरण की प्रशंसा की। श्री समीर कालरा उप महाप्रबंधक ने बीमा क्षेत्र में अपने विचार रखते हुवे त्वरित सेवा हेतु पूर्ण आश्वासन दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शैलेन्द्र जोशी ने ग्राहकों को सर्वोपरि मानते हुवे उद्बोधित किया. वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री पी.सी.निहोरे ने अपने उद्बोधन में ग्राहकों को सर्वोपरि मानते हुवे नई पालिसियों से अवगत कराया। विकास अधिकारी श्री सरबजीत सिंह द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री चंद्रशेखर सेन ने किया एवं आभार विकास अधिकारी श्री धर्मेन्द्र झांझरी ने प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments