उज्जैन। आध्यात्मिक चातुर्मास एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अंतर्गत शांतिनाथ जैन मंदिर छोटा सराफा में बच्चों द्वारा आकर्षक फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन परम पूज्य साध्वी डॉ. नीलांजना श्रीजी म सा के सानिध्य में संपन्न हुआ बच्चों द्वारा जैन साधक एवं भगवान श्री कृष्ण के रूप में फैंसी ड्रेस में सहभागिता कर आकर्षक प्रस्तुति दी गई बच्चों को पारितोषिक पुरस्कार श्री अवंती पार्श्वनाथ जैन तीर्थ मारवाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक कोठारी द्वारा पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर शांति सुलोचना मंडल की सदस्यों ने सक्रियता से कार्यक्रम का संचालन कर प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया निर्णायक के रूप में श्रीमती मंजुला बाफना एवं श्रीमती शकुंतला गादिया ने अपनी सेवाएं प्रदान की
