Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनउत्तराखंड प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. सरदार गुरमीत सिंह उज्जैन आएंगे श्री गुरुद्वारा साहिब...

उत्तराखंड प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. सरदार गुरमीत सिंह उज्जैन आएंगे श्री गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक घाट मैं दर्शन करेंगे

उज्जैन, गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा दूध तलाई के अध्यक्ष इकबाल सिंह जी गांधी ने बताया कि भारतीय सेना में अपनी सैन्य दक्षता और निपुणता के लिए अलग पहचान रखने वाले उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. सरदार गुरमीत सिंह आज गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक घाट पर दर्शन के लिए आएंगे
सिख समाज के संभागीय की प्रवक्ता एस एस नारंग ने बताया कि राज्यपाल महोदय का व्यक्तित्व वीरता,शौर्य ,साहस,दया ,करुणा ,सादगी ,ईमानदारी का एक अद्भुत संगम है l प्रभावशाली व्यक्तित्व में सरलता और सादगी अद्भुत संयोग इनके जीवन में देखने को मिलता है l
सिख समाज के संभागीय की प्रवक्ता एस एस नारंग ने बताया कि जाति धर्म ,को भूलकर सिर्फ आत्मा और परमात्मा को देखने वाला नजरिया इनके पास है lसिख धर्म के तीन गुण दया ,सादगी और ईमानदारी को पूरी तरह से अपने निजी जीवन में आत्मसात करने वाले माननीय श्री गुरमीत सिंह जी सैनय योग्यता,और सौम्य व्यक्तित्व का अनोखा मिश्रण है l उत्तराखंड के राज्यपाल बनने के बाद भी ही देश प्रेम की भावना और राज्य की सेवा के अपने दृष्टिकोण को पहले ही संदेश में स्पष्ट कर चुके हैं l
सैनय जीवन में बड़े-बड़े कठोर निर्णय लेने में माहिर माननीय राज्यपाल महोदय सोच से विस्तृत आत्मा हृदय और विचारों से कमल है सभी के प्रति दया प्रेम और स्नेह रखने वाले हैं l
गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक घाट के प्रमुख बाबा त्रिलोचन सिंह जी सरपंच जी ,गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष इकबाल सिंह जी गांधी ,चरणजीत सिंह कालरा ,पुरुषोत्तम सिंह जी चावला,सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह जी ठकराल,, सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एस एस नारंग, आत्मा सिंह विग, जसवंत सिंह मक्कड़, हेड ग्रंथि सुरजीत सिंह जी ,महेंद्र सिंह जी बिग, कुलदीप कौर सलूजा मस्तान सिंह जी छाबड़ा ने सभी समाज जनों से कार्यक्रम में भाग लेने निवेदन किया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments