Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनरक्षाबंधन सभी पर्वों का राजा है, बहनों के स्नेह और आर्शीवाद से...

रक्षाबंधन सभी पर्वों का राजा है, बहनों के स्नेह और आर्शीवाद से निरंतर विकास की नई गाथा लिख रहें हैं- मुख्यमंत्री डॉ यादव

उज्जैन, । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को कालिदास अकादमी परिसर में 109 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन सभी पर्वों का राजा है। यह पर्व भाई और बहन के बीच अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व है । इस पर्व का पूरे वर्ष सभी भाई बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है । बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के कारण ही हम प्रदेश में विकास की नई गाथा लिख रहे हैं । धार्मिक पर्यटन को बढावा देते हुए आने वाले समय में उज्जैन को सिंहस्थ महापर्व के लिए तैयार कर रहे हैं । उज्जैन को निरंतर विकास कार्यों की अनगिनत सौगातें मिल रही हैं ।
मुख्यमंत्री डॉ यादय ने कार्यक्रम में कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सीमा के जवान और खेत के किसान दोनों का विशेष ध्यान रखते हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा निरंतर हमारी सेना और किसानों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों से कहा कि हमारी बहनें दोनों परिवारों का विेशेष ध्यान रखती है । बहनों का आशीर्वाद उन्हें बीते कई वर्षों से प्राप्त हो रहा है । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम कन्या पूजन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच के बीच पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई गई । इसके अलावा सभी बहनों की ओर से मंच पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को प्रतीकात्मक स्वरुप बड़ी राखी भेंट की गई । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आनंद नगर के पूजा स्व सहायता समूह के द्वारा हाथ से बनाई गई राखियों के स्टाल का अवलोकन किया । स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव को राखी बांधी गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी महिलाओं को अपनी ओर से रक्षाबंधन पर साड़ी और मिठाई उपहार स्वरुप दी । साथ ही परंपरा अनुासार लाड़ली बहनों को सावन का झूला भी झूलाया ।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा कार्यक्रम में 90 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत चांदमुख, आलमपुर उडाना के ग्राम सेवरखेड़ी ,ग्राम पंचायत खेमासा ,ग्राम पंचायत सिकंदरी के ग्राम गोठड़ा, ग्राम पंचायत कांकरिया चिराखान , बामोरा,नवाखेडा ,डेन्डिया में सीसी रोड़, नाली निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 47.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सांदीपनी शासकीय उ.मा विद्यालय जालसेवा निकेतन और 26.35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सांदीपनी शासकीय उ.मा विद्यालय जीवाजीगंज , उज्जैन स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 8.29 करोड़ रुपए की लागत के मोदी का चोपडा बावड़ी का र्जीणोध्दार एवं अन्य विकास कार्य, लोक परिसम्पत्ती प्रोत्साहन योजना से प्राप्त निधी के अंतर्गत नरसिंह घाट तिराहे से झालरीया मठ होते हुए राम घाट तक 3.78 करोड़ रुपए की लागत के सड़क निर्माण कार्य , 11.47 करोड़ रुपए की लागत के शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया गया ।
इसके अलावा 9.99 करोड़ रुपए की लागत के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अधिकारी कर्मचारियों के आवासगृहों और 1.51 करोड़ रुपए की लागत के पॉलीटेक्निक कॉलेज में वर्कशाप एवं कंम्प्युटर लेब के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया ।
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर महापौर श्री मुकेश टटवाल , नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री ओम जैन, श्री राजेंद्र भारती ,श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश पांचाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments