उज्जैन । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को श्री मिष्ठान भंडार अमर सिंह मार्ग से मावा लड्डू, गुलाब जामुन के नमूनें, श्रीगंगा आईस्क्रीम बेकर्स भोज मार्ग से केक एवं आटा टोस्ट के नमूनें, लक्ष्मण डेयरी मुंज मार्ग से घी का नमूना, नारंग फेमस कुल्फी एण्ड लस्सी सेंटर शंकु मार्ग से सीताफल कुल्फी का नमूना, सांई फूड्स वेदनगर से मावा बर्फी एवं मावा पेड़ा के नमूनें, जैन लस्सी नमकीन एण्ड स्वीट्स, नानाखेड़ा से मावा एवं मैसूर पाक के नमूनें, नारंग फेमस कुल्फी एण्ड लस्सी सेंटर सतीमार्ग से रबड़ी कुल्फी का नमूना, जय अम्बे दूध डेयरी गधापुलिया से घी, मिठाई कुंदा, मावा रोल, मीठा समोसा एवं पनीर के नमूनें लिये गये। साथ ही दूसरी टीम द्वारा तहसील नागदा में कार्यवाही कर आंजना दूध डेयरी ग्राम दिदियाखेड़ी से मावा का नमूना, श्रीधी स्वीट्स एण्ड नमकीन उन्हेल से मावा लड्डू एवं आकाश रसगुल्ला के नमूनें, पाश्र्वनाथ ट्रेडर्स उन्हेल से श्री बालाजी बेसन एवं उत्सव बेसन लड्डू के नमूनें लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।
