उज्जैन। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के द्वारा बुधवार को समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर सभागृह में की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदेश में संचालित किए जा रहे ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । बैठक में अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जन जागरण अभियान चलाए जाने, स्वच्छ एवं सुजल ग्राम की अवधारणा पूर्ण करने, अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण करने, संपूर्ण जिले में स्वच्छता अभियान चलाने, सभी शासकीय भवनों पर अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण करने के साथ फ्लेग कोड के अनुसार शाम को ध्वज को ससम्मान उतारने के निर्देश दिए । हर घर तिरंगा अभियान के पोर्टल पर सभी विभागों को अपनी गतिविधियां अपलोड करने के निर्देश भी दिए । हर घर तिरंगा अभियान का प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा ।
इसके पश्चात अभियान के दूसरे चरण में 09 से 12 अगस्त के मध्य रेली, साईकल रेली, जन जागरुकता रेली का आयोजन किया जाएगा । इसके पश्चात अभियान के तीसरे चरण में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों की तैयारी करने, साफ सफाई , विद्युत व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और आवश्यक बेरिकेडींग करने के निर्देश दिए । स्वतंत्रता दिवस के दौरान मिलने वाले पुरस्कारों के लिए मैदानी स्तर के अधिकारिायों पंचायत सचिव और पटवारियों व अन्य अधिकारियों के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के अनुसार उनकी सूची तैयार कर समय पर प्रषित करने के निर्देश दिए ।
बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार 13 अगस्त को जिले से बनारस और अयोध्या जाने वाली यात्रा के दौरान सभी आवश्यक तैयारिया समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । बताया गया कि आगर मालवा के श्रद्धालु भी उज्जैन से ट्रेन में तीर्थ यात्रा के लिए जाऐंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले राहवीरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए । साथ ही अंतरजातिय विवाह और शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए । समग्र ई केवाईसी अभियान की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत घट्टिया और नगर पालिका नागदा के सीएमओं को कार्य में लापरवाही बरतने पर एससीएन जारी करने के निर्देश दिए । साथ ही जनपद पंचायत खाचरौद में अच्छा कार्य होने पर कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा प्रशंसा की गई ।
किसान कल्याण और कृषि विभाग के अंतर्गत नेशनल फुड सिक्योरिटी एण्ड न्युट्रीशल मिशन योजना के अंतर्गत दलहन उत्पादन में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 97.770 प्रतिशत की उपलब्धी प्राप्त की गई है । कलेक्टर ने बीज वितरण ,बीज उत्पादन ,अनुदान , प्रदर्शन और पौध संरक्षण ,रसायन की स्थिति की समीक्षा की । जिले में उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है । यूरिया 2823 में.टन , डीएपी 216 मे.टन और एनपीके काम्प्लेक्स 1222 मे. टन उपलब्ध है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पहले से सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करे जिससे कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगरीय निकायों के सीएमओं और सभी जनपद के सीईओ समितियों का सतत निरीक्षण कर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक सभी समितियों पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे ।
कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम सुर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की । बैठक में जानकारी दी गई कि योजना अंतर्गत 165 आवेदन गत 07 कार्य दिवसों में स्वीकृत किए जा चुके है। लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन में हस्तांतरण की गई योजनाओं की समीक्षा की गई ।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले सभी घरों पर योजना का लोगो लगाए जाने तथा आवास में सभी मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।
बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई । बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के सभी बच्चों का अपार पंजीयन हो चुका है और नामांकन का कार्य भी पूर्णता पर है । बैठक में अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर डीईओ श्री आनंद शर्मा ,डीपीसी श्री अशोक त्रिपाठी , स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी को कारण बताओं नोटीस जारी किए जाने के निर्देश दिए । कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी विभागों के अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि मत्स्य पालन के अंतर्गत सभी जनपदों में मछुआ प्रशिक्षण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है । पशुपालन विभाग के अंतर्गत सेक्स सॉर्टेड सिमन की लक्ष्यानुसार प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए । महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पीएम मातृ वंदना योजना , नवीन आंगनवाडी भवनों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई । बैठक में लखपति दीदी योजना , एक बगिया मॉ ने नाम योजना अंतर्गत किए गए कार्यो की समीक्षा की गई । बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए गए । बैठक में आगामी रोजगार मेले के आयोजन के संबंध में तथा साईट पर पंजीयन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयती सिंह, एडीएम श्री प्रथम कौशिक एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
