Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनमुख्यमंत्री ने किया पत्रकारों के मेधावी बच्चों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने किया पत्रकारों के मेधावी बच्चों का सम्मान

उज्जैन । सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारों के 50 से अधिक मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सम्मानित किया तथा इस अवसर पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उज्जैन कृष्ण सुदामा की शिक्षा स्थली रही है तथा यहाँ अध्ययन का अलग महत्व है ।

रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने होटल विक्रमादित्य के सभागृह में नगर के मीडियाकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया । स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक सफलता का परचम लहराने वाले बच्चे अपने माता-पिता के साथ मंच पर मुख्यमंत्री को पाकर प्रसन्न थे। 50 प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह में नगर के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित है । सम्मान पत्र देकर बच्चों को पुष्माला पहनाकर अभिनंदन किया गया । समारोह में स्वागत भाषण देते हुए सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी ने कहा यह पहला अवसर है जब हम अपने बच्चों को सम्मानित कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि जो चार लाख रुपए का पारिवारिक बीमा पत्रकारों का है वह बहुत कम है इसलिए मुख्यमंत्री जी इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए करें। इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश चेलावत ने कहा पहले भी मैं कई मुख्यमंत्री के साथ रहा, लेकिन जितने कम समय में मध्यप्रदेश के विकास के कार्य चारों ओर प्रारंभ डॉ यादव ने किए हैं उतनी जल्दी कोई और मुख्यमंत्री नहीं कर सका। इसका कारण उनका उच्च शिक्षित होना है। इसी बिंदु पर मुख्यमंत्री के अन्य दावेदारों ने मोहन जी के नाम पर सहमति दी कि वह हमसे अधिक शिक्षित हैं । आज के दौर में शिक्षित होने के साथ-साथ प्रशिक्षित होने की भी आवश्यकता है । पत्रकार का बच्चा यदि उच्च शिक्षित होकर आगे जा रहा है तो यह पूरी पत्रकार बिरादरी का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा बीमा राशि बढ़ाने की जो मांग सिटी प्रेस क्लब ने की है उस पर भोपाल जाकर विचार करूंगा..आपने कहा ऐसा पहली बार हो रहा है कि मैं पत्रकारों के बच्चों को सम्मानित कर रहा हूं । इसलिए मैंने कोई समय की सीमा नहीं रखी है । उज्जैन राजा विक्रमादित्य की नगरी है और यहां सभी राजा-महाराजा हैं । सिंहासन बत्तीसी की पुतलियों पर जो बैठता है वह न्याय करता है। यहां अपनों के बीच में रहकर मैं बहुत आनंदित महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश कुल्मी ने किया। विशेष अतिथि के रूप में नगरनिगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर भाजपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, मुकेश यादव, रवि सोलंकी, दिनेश जाटवा आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत संरक्षक रमेश दास, विवेक चौरसिया, सचिन कासलीवाल, राजेश कुल्मी , शैलेष व्यास, प्रकाश रघुवंशी,, ललित सक्सेना, संजय माथुर, धीरज गोमे, मयूर अग्रवाल, संजय माथुर, अनिल तिवारी, धर्मेंद्र राठौर, जितेंद्र राठौर, दीपक बेलानी, इश्तियाक हुसैन निलेश तगारे, राकेश पंड्या , ललित जैन शाकिर मोहम्मद, दिनेश राठौर अरविंद देवधरे राज जोशी निलेश मालवीय एव अन्य पत्रकारों आदि ने किया । आभार प्रदर्शन डॉ सचिन गोयल ने किया।
इन बच्चों का हुआ सम्मान :
सुप्रिया प्रवीण नागर, नयन राकेश पंड्या , दिव्यांश एवं देवाशीष कमल चौहान, मिताक्षी एवं प्रखर आशीष चौधरी, ईष्ट सचिन कासलीवाल, आध्या एवं आराध्या अशोक मालवीय, आभा एवं अवधसिंह उदयसिंह चंदेल, इशिका शैलेंद्र कुलमी, यश संतोष कृष्णानी, जेसिका अजय पटवा, नमन नितेश मालवीय, अब्दुल रहमान एवं उमेर असलम खान, निधीश दीपक राठौड़ , कनक दीपक राठौर, आशना इश्तियाक हुसैन, माधव मयूर अग्रवाल, निष्ठा एवं दक्ष धर्मेंद्र राठौर, तनीषा राज जोशी, अंशिका संजय माथुर, मुकुंद आशुतोष माथुर, लतिका अभिलाष माथुर, नियति एवं कनिका संजय पांचल, सहज एवं धैर्य निलेश सांघी , अरहान नइम परवेज , आतिफ जावेद अहमद, कनिष्क राकेश कटारिया , मानवी मनोज भटनागर, शिवांश अवनीश देवधरे, इंद्र कुमार राठौर, सौम्या मनोज उपाध्याय, समर पंकज जायसवाल, ध्रुव रमेश दास, हंसिका एवं भाग्यश्री बौरासी , मान्या सुनील गढ़वाल, संस्कृति आदेश पांचाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments