Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनफ्रेंडशिप दिवस के अवसर पर माधव कॉलेज के 1980 की बैच के...

फ्रेंडशिप दिवस के अवसर पर माधव कॉलेज के 1980 की बैच के विद्यार्थियों का मिलन समारोह हुआ

उज्जैन। आज माधव कॉलेज के वर्ष 1980 के देश के विद्यार्थियों का मिलन समारोह का आयोजन पर किया गया 45 वर्षों के बाद आज के इस अनूठे कार्यक्रम के साक्षी के रूप में माधव कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया. l
इस मिलन समारोह के कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.अर्पण भारद्वाज एवं माधव कॉलेज के तत्कालीन प्रोफेसर वरिष्ठ डॉ. आर.बी.मित्तल का स्वागत डॉ.सत्येंद्र श्रीवास्तव , प्रदीप कावड़िया, अमित श्रीवास्तव ने किया। l
कार्यक्रम में सभी साथियों ने पिछले 45 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी उनके व्यवसाय, नौकरी के बारे में बताया साथ ही अपने परिवार के बारे में भी पूरी जानकारी दीl किसी के बच्चे CA बन गए I किसी के बच्चे आईटी उद्योग में है ,कोई स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं l उनके बच्चों के विवाह उनके उपरांत उनके बच्चों का भी जानकारी सभी सदस्यों को दी l किसी ने 45 वर्षों अंतराल के बारे में अपनी यादगार घटनाओं को याद किया l
किसी ने बताया कि वह दादा-दादी बन गए है किसी ने बताया कि वह नाना नानी बन गए हैं l
कार्यक्रम मैं अहमदाबाद से प्रदीप कावड़िया ,सत्येंद्र श्रीवास्तव ,अमित श्रीवास्तव ,एस.एस.नारंग8 ,शैलेंद्र गुप्ता संजय गुप्ता ,देवेंद्र नाटाणी ,माधुरी पांडे कावड़िया , सूरज सन्मुखानी ,सुशील पोरवाल, रतलाम से भूपेंद्र चाचानी , प्रकाश चौरसिया ,राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र आर्लेकर , सुनील दास ,शरनिल, स्मिता लोखंडे ,श्याम लाल जी शर्मा, रविंद्र कावड़िया ,वीरेंद्र कावड़िया उन्हें भाग लिया l
अहमदाबाद से आए प्रदीप कावड़िया ने बताया कि हमने यह निर्णय लिया है कि अगर शासन, प्रशासन हमें सिंहस्थ क्षेत्र में स्थान आवंटित करेगा तो हमारी संस्था सिंहस्थ कार्य योजना में सहभागिता करेगी उन्होंने कार्य योजना की पूर्ण जानकारी प्रदान की l
माधव कॉलेज की प्राचार्य कल्पना सिंह ने माधव कॉलेज के 1980 बेच के एल्युमिनि के सदस्य का स्वागत किया l
कार्यक्रम का संचालन सत्यम श्रीवास्तव ने और आभार अमित श्रीवास्तव ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments