Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन में शुरू हुई जी.एच. रायसोनी मेमोरियल 58 वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप

उज्जैन में शुरू हुई जी.एच. रायसोनी मेमोरियल 58 वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप

उज्जैन, । “खिलाड़ी खेल कौशल, अनुशासन, समर्पण और लक्ष्य के प्रति संधान के साथ प्रशिक्षकों के उचित मार्गदर्शन में सफलता के शिखर तक पहुँचते हैं और तिरंगा लहराते हैं। खिलाड़ी देश के आन-बान-शान ही नहीं, भारत की ऊर्जा के प्रतीक भी होते हैं।” उक्त कथन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता ने दिया। संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता जी.एच. रायसोनी मेमोरियल 58वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।

  उक्त आयोजन की अध्यक्षता नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री आशीष पाठक ने की । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मीना राजेश (वाइस चांसलर, जीएच रायसोनी मेमोरियल ट्रस्ट, इंदौर), श्री सुनील चौगुले (सचिव, म.प्र. बैडमिंटन एसोसिएशन) और लायंस क्लब गवर्नर श्री प्रवीण वशिष्ठ उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव यादव ने स्वागत भाषण में कहा कि आने वाले वर्षों में उज्जैन न केवल प्रदेश, बल्कि देश के बैडमिंटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान बनाएगा। कार्यक्रम के सूत्रधार श्री शैलेन्द्र व्यास ‘स्वामी मुस्कुराके’ रहे।

      इस अवसर पर 8 वर्षीय नवोदित बैडमिंटन खिलाड़ी विहान पाटीदार का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही, रेफरी श्री बृजेश गौड़ एवं टूर्नामेंट कंट्रोलर श्री शिशिर खरे का भी सम्मान किया गया।

   अतिथियों का स्वागत श्री दिलीप धनवानी, श्री अनुराग शर्मा,श्री अश्विन शर्मा,श्री दिनेश जाटवा,श्री गोपाल बलवानी,श्री अनुराग ठक्कर,श्री हेमंत गुप्ता,श्री राजेश चौहान और श्री राजेश चौरसिया ने किया ।

     अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री आशीष पाठक ने कहा कि उज्जैन के खेल विकास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए नगर निगम हरसंभव प्रयास करेगा।

       बेडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 550 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है । इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के बालक एवं बालिकाओं के सिंगल्स, डबल्स एवं मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रथम दिन सुबह 8 बजे से मुक़ाबले चालू हुए। कुल 171 मुक़ाबले खेले गए जिसमे बॉयज़ सिंगल्स , गर्ल्स सिंगल्स, बॉयज़ डबल्स के मैच हुए । अंत में आभार प्रदर्शन श्री प्रवीण वशिष्ठ द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments