Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनप्रदेश स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन उज्जैन में, विजेता को मिलेगा ₹1.25...

प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन उज्जैन में, विजेता को मिलेगा ₹1.25 लाख का पुरस्कार

उज्जैन। नानाखेड़ा स्थित राजमाता सिंधिया स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट को लेकर आज उज्जैन बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदेशभर के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे और विजेता को ₹1 लाख 25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

वैभव यादव ने कहा, “ऐसे टूर्नामेंट्स के माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर ले जा सकते हैं। हमारा उद्देश्य उज्जैन सहित समूचे प्रदेश के युवाओं को एक ऐसा मंच देना है, जिससे वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकें।”

उन्होंने आगे बताया कि उज्जैन बैडमिंटन एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में खिलाड़ियों को निरंतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।

यह भी उल्लेखनीय है कि वैभव यादव को खेलों का माहौल विरासत में मिला है। उनके पिता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्वयं लंबे समय से मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में खेल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments