उज्जैन। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत 19 जुलाई 2025 को लायंस क्लब उज्जैन सुरभि ने एस एस गुप्ता हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ मिलकर, एस एस फार्म हाउस, आगर रोड पर विभिन्न प्रकार के 1000 पौधे लगाए जो भविष्य में वातावरण को शुद्ध करने एवं औषधि के रूप में उपयोगी सिद्ध होंगे। पौधारोपण के साथ-साथ इन पौधों की सुरक्षा, खाद, पानी की व्यवस्था, रख रखाव, खरपतवार हटाना आदि के लिए योजना तैयार की गई कि प्रति माह क्लब सदस्यों द्वारा इनका अवलोकन किया जाएगा एवम् आवश्यक देखभाल की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय कलावती यादव, अध्यक्ष, नगर निगम उपस्थित रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लायन संजय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लायन सुशील पोरवाल, जिला समन्वयक लायन नरेंद्र खंडेलवाल, डिस्ट्रिक्ट पर्यावरण प्रभारी लायन सुरेखा दुबे, झोन चेयर पर्सन लायन संजय शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा और मोती की माला से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर हेमलता ने दिया।
कार्यक्रम में लायन सुभाष दुबे ने सुमधुर पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में गमले भेंट किए गए। लायंस क्लब उज्जैन सुरभि से अध्यक्ष लायन डॉक्टर हेमलता ओझा, सचिव लायन डॉक्टर सुधा गुप्ता, क्लब सदस्य एम जे एफ लायन सुधा बाहेती, लायन डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव, लायन डॉक्टर संतोष गुप्ता, एम जे एफ लायन करुणा त्रिवेदी, एम जे एफ लायन मिथिलेश गर्ग, लायन वीना मित्तल एवं लायन रश्मि जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम का संचालन एम जे एफ लायन डॉक्टर उमा वाजपेई द्वारा किया गया एवं आभार लायन डॉक्टर सुधा गुप्ता, सचिव द्वारा व्यक्त किया गया।
