Friday, April 24, 2026
Homeउज्जैन"नशे से दूरी है ज़रूरी – दौड़ें स्वस्थ उज्जैन के लिए”उज्जैन पुलिस...

“नशे से दूरी है ज़रूरी – दौड़ें स्वस्थ उज्जैन के लिए”उज्जैन पुलिस द्वारा जनजागरूकता मैराथन का भव्य आयोजन

उज्जैन , प्रदेश स्तर पर नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा देने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2025, शनिवार को एक विशेष जनजागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन को “नशे से दूरी है ज़रूरी – दौड़ें स्वस्थ उज्जैन के लिए” शीर्षक दिया गया था, जो उज्जैन को नशामुक्त और जागरूक समाज के रूप में आगे बढ़ाने की एक सशक्त पहल रही।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से हुआ, जहाँ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर नगर और जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्री बाल योगी उमेशनाथ, विधायक श्री अनिल जैन ‘कलुहेड़ा’, नगर निगम सभाध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, पुलिस आयुक्त श्री संजय गुप्ता, डीआईजी श्री नवीन भसीन, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, एएसपी श्री मयूर खण्डेलवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, पेयजल, मार्ग नियंत्रण, वालंटियर सहायता आदि की सुसंगठित व्यवस्था की गई।
मैराथन के समापन पर प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए, और उपस्थित सभी प्रतिभागियों को एक साथ “नशा मुक्ति शपथ” दिलवाई गई।

इस आयोजन को स्थानीय नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

“नशे से दूरी है ज़रूरी – दौड़ें स्वस्थ उज्जैन के लिए” मैराथन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उज्जैन के नागरिकों द्वारा नशा मुक्त उज्जैन की दिशा में लिया गया एक सामूहिक संकल्प था।
उज्जैन पुलिस सभी सहभागी नागरिकों, युवाओं, संगठनों और गणमान्य अतिथियों को इस आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करती है और समाज से आह्वान करती है कि नशे के विरुद्ध यह यात्रा आज से नहीं, रोज़ से शुरू करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments