Saturday, May 11, 2024

 चिंतामण जवासिया में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले चेतन यादव…. विधायक मैं नहीं, आप सभी रहेंगे

उज्जैन। पहली बार कार्यकर्ताओं ने एक कार्यकर्ता को टिकीट दिलाया हैं। यह टिकीट किसी बडे नेता का नहीं हैं। आप सभी मेरा परिवार है और सभी की चरणों को मैं नमन करता हंू। कांग्रेस पार्टी ने मुझे आपके हवाले किया है तो पूरा जीवन अब आपको समर्पित रहेंगा। चुनाव के बाद विधायक मैं नहीं, आप सभी रहेंगे और अपकी इच्छा के अनुसार की काम होंगे यह बात रविवार को उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस के उम्मीदवार चेतन प्रेम नारायण यादव ने चिंतामण जवासिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
दक्षिण से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही चेतन यादव को लगातार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। दक्षिण क्षेत्र के ग्रामीणों इलाकों में भी युवा नेता के टिकीट होने से जोश और उमंग भर आया है। ऐसा ही नजारा चिंतमण जवासिया में भी था। जहां सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता चेतन यादव के स्वागत के लिए उपस्थित हुए थे। ग्रामीणों ने चेतन को अपना आशीर्वाद दिया और भारी बहुमत के साथ विजयश्री दिलाने का भी आश्वासान दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने एक नेक, ईमानदार, सरल, सहज और योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। सभी साथियों को मिलकर इस बार भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड फेंकना हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नितिराज सिंह, सुरेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य आत्माराम गांधी, अंतर सिंह पटेल, हटेल सिंह पटेल, रामेश्वर पटेल, जनपद सदस्य देवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष नासिर पटेल, सुनिल पटेल, सोनू शर्मा महाराज, मानसिंह चौहान, गब्बर ठाकुर, विजय सिंह, तुलसीराम मामा, रमेश नेता, उदय सिंह उपाध्याय, सुमेर सिंह, हाजी हमीद पटेल, भरतराम पटेल, रवि पटेल, सुरेश पटेल अर्जुन पटवारी, रघुनाथदास बैरागी, राजा टेलर, गोलू पटेल सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।  

जहां सबका सम्मान, वहीं राम राज्य

चेतन यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी है। हमने ही संविधान की रचना की जिसमें सभी को समानता के साथ जीने की आजादी मिली। गांधीजी को जब गोली लगी तो उनके मुहं पर राम नाम ही था। मेरे आदर्श प्रेमनारायण जी यादव और रामनारायण जी यादव है, उन्होंने हमेशा गरीबों का साथ दिया हैं। ईमानदार और चरित्रवान होना उन्होंने मुझे सिखाया हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles