Sunday, May 19, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- यह जनसैलाब बताता है मप्र के मन में क्या

भोपाल, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुम्भ में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिजन कहते हुए अपने संबोधन की शुरू की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जम्बूरी मैदान में उमड़ा यह जनसैलाब, यह उमंग, यह संकल्प बहुत कुछ कहता है। यह बताता है कि मप्र के मन में क्या है। यह सिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष रहा है। जनसंघ के जमाने से आज तक भाजपा को मप्र के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है। अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता विजयराजे सिंधिया, सुंदरलाल पटवा, वीरेंद्र सकलेचा.. एमपी से निकले ऐसे अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। इनका ताप और त्याग भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि मप्र के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश के भाजपा के विचार का ही नहीं, बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। इस बार के चुनाव में पहली बार जो वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की ही सरकार को देखा है। यहां के युवाओं ने यहां की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी। उन्होंने मप्र को देश में अग्रणी राज्य, शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र के रूप में देखा है, इसलिए आने वाला चुनाव युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें ध्यान रखना है कि अपने आसपास देख रहे हैं, राजस्थान में मौका मिला तो कैसे कांग्रेस की सरकार ने बर्बादी लाई। जहां जहां कांग्रेस गई, वहां बर्बाद कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया से निवेश के लिए मौके मिल रहे हैं। यह समय भारत और मध्य प्रदेश को विकसित बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों- करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। मैं कहता हूं जहां-जहां कांग्रेस गई है, राज्य को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है, लूटने नहीं देना है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या आप मप्र को फिर से बीमारू बनाना चाहते हो, मुझे पूरी ताकत से जवाब चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंग लगा वह लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। आप देखेंगे कि कांग्रेस पार्टी विकसित भारत की हर तरफ आलोचना करती है। कांग्रेस विजन इंडिया का विरोध किया था। आज भारत चौड़ी सड़कें हाईवे फ्लाईओवर सब कुछ बना रहा है, लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती है। आज भारत में वंदेभारत जैसी आधुनिक ट्रेन आ रही हैं। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की हर तरफ तारीफ हो रही है। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे, कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। मैं मप्र के लोगों से पूछता हूं कि जब देश का नाम रोशन होता है तो आपको अच्छा लगता है कि नहीं, लेकिन कांग्रेस को नहीं लगता है क्योंकि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles