Sunday, May 19, 2024

भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों में 155 का हुआ निधन, बेतहाशा गर्मी से हाजी हुए बेहाल

नई दिल्ली, । दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जाने वाले भारतीय हज यात्रियों की वतन वापसी हो चुकी है। अलबत्ता दीगर इंबारकेशन प्वाइंट्स पर हाजियों की वापसी का सिलसिला अभी भी जारी है, जो 2 अगस्त तक चलेगा। इस बार की हज यात्रा तमाम हाजियों के लिए अतीत का हिस्सा बन चुकी हैं। भारत से हज पर जाने वाले 155 यात्रियों का इंतकाल भी हुआ है।

सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों को साफ-सफाई, पानी, खाने और चिकित्सा जैसी कई तरह दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बहुत से हाजियों के दिलो-दिमाग पर अब भी ऐसी बुरी यादें ताजा हैं। हालांकि, वापसी के साथ ही यह मामला शांत हो चुका है। सकुशल अपने घरों को वापसी के बाद अब उन्हें केन्द्र सरकार और हज कमेटी ऑफ इंडिया आदि से भी कोई गिला-शिकवा नहीं रहा। हज यात्रा-2023 के दौरान भारत से जाने वाले 155 हज यात्रियों की बीमारी आदि के कारणों से मौत होने की खबरें हैं। मरने वालों में दिल्ली से जाने वाली 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हज यात्रा के दौरान मरने वालों में 130 हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए जाने वाले यात्री हैं, जबकि दीगर 25 प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के माध्यम से जाने वाले यात्री शामिल हैं। 39 यात्री हज की अदायगी से पहले ही इंतकाल कर गए, जबकि 116 की मृत्यु हज की अदायगी के बाद हुई है। सऊदी अरब के कानून के तहत हज यात्रा के दौरान मरने वाले यात्रियों को जन्नत-उल-बकी व अन्य कब्रिस्तानों में दफन किया जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles