Thursday, May 2, 2024

आप के कर्मठ कार्यकर्ता ग्वालियर महारैली के लिए आज करेंगे प्रस्थान – मुकेश उपाध्याय

उज्जैन । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मूकेश उपाध्याय जी के नेतृत्व में उज्जैन जिले के कई क्रांतिकारी सिपाही आज 30 जून को ग्वालियर महारैली में भाग लेने के लिए जिले की सभी विधान सभा क्षेत्र से विभिन्न साधनों से प्रस्थान करेंगे। मुख्य रुप से उज्जैन शहर से 3 बसो से यात्रा कर ग्वालियर पहुंचेंगे। साथ ही उपाध्याय जी ने कहा यह सर्वविदित है कि, केंद्र शासन की तानाशाही के खिलाफ एवं मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करने के लिए ग्वालियर में 1 जुलाई, दोपहर 2 बजे, मेला ग्राउंड पर आम आदमी पार्टी की महारैली होने जा रही हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान साहब मुख्य अतिथि होंगे एवं चुनावी शंखनाद कर मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे। 

    उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव अक्षय पाटीदार ने देते हुए अधिक से अधिक साथियों से उक्त महारैली में सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया है।

    उज्जैन जिले से मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव अक्षय पाटीदार के साथ शहर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष महेश तिवारी, नरेन्द्र सोलंकी, प्रदेश संयुक्त सचिव ST हेनरी मचार,लोकसभा सयुक्त सचिव अमित माथुर,जिला सचिव अंकित मालवीय, यूथ विंग अध्यक्ष दिग्गी बना, ,कुलदीप चौधरी, भगवान खांडेकर, अनिल ठाकुर, सुमित हिरवे, रेखा सोनी, शांतिलाल राठौर, चिंतामण राठौर, मनोज रायकवार, धारासिंह, एंथोनी एडवोकेट, आदि कई साथी ग्वालियर महारैली में पहुंचेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles