Friday, May 3, 2024

परम विशिष्ट सेवा मेडल से विभूषित ले. जनरल (रिटायर्ड) डिमरी को सरकार ने दो लाख की धनराशि भेंट की

जोशीमठ। परम विशिष्ट सेवा मेडल से विभूषित लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी कोर ऑफ इंजीनियर्स (सेवानिवृत्त सेना) को उत्तराखंड सरकार ने सम्मान स्वरूप दो लाख रुपये की धनराशि भेंट की है।भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-द्वितीय) के दौरान सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 84 सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने असाधारण क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए 52 अति विशिष्ट सेवा पदक, तीन उत्तम युद्ध सेवा पदक और 28 परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजे जाने वालों में पूर्व सैन्य अधिकारी डिमरी भी शामिल हैं। वो सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ नगर के रविग्राम के मूल निवासी हैं।

इनके पिता स्वर्गीय मेजर बीसी डिमरी सेना की गढ़वाल राइफल्स एवं ऑर्डिनेंस कोर मे रहे हैं। छोटे भाई नौ सेना एवं बहन सेना में चिकित्सक पद पर सेवारत थे। बहनोई सेना में चिकित्सक के पद पर सेवारत हैं। करीब 40 वर्ष तक मातृभूमि की सेवा करने वाले डिमरी ने 17 दिसंबर 1983 को द बंबई सैपर्स में कमीशन प्राप्त किया था। राष्ट्रीय सैन्य अकादमी पुणे एवं भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण के दौरान ऑर्डर ऑफ मेरिट मे सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से नवाजे गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles