Tuesday, May 7, 2024

अडानी समूह पर लगे आरोपों की हो जांच : कांग्रेस

नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने जांच की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड जैसे संस्थान करें ताकि सच सामने आ सके। रमेश ने कहा कि वैसे तो एक राजनीतिक दल को ऐसे मामलों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, लेकिन लगातार कांग्रेस से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने को कहा जा रहा है। ऐसे में पार्टी मामले की जांच की मांग करती है। रमेश ने कहा कि अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता है। इसकी जांच होनी ही चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी करने सहित अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया है। रिपोर्ट जारी होने के दो दिन बाद यानी गुरुवार को अडानी समूह ने एक बयान जारी करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अडानी ग्रुप के लीगल मामलों के प्रमुख जतिन जलुंधवाला ने कहा था कि हिंडनबर्ग ने गलत इरादे से बिना कोई शोध और पूरी जानकारी के समूह के खिलाफ 24 जनवरी, 2023 को रिपोर्ट प्रकाशित की। इससे अडानी ग्रुप, हमारे शेयरधारकों एवं निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जलुंधवाला ने कहा था, हम हिंडनबर्ग की इन हरकतों से काफी परेशान हैं। हम हिंडनबर्ग के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles