भोपाल, । मध्यप्रदेश में दीपावली पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में उजाला लाता हैं। खुशी का संचार करता है। दीपावली का पर्व समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि दीपावली की असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में है। हमें इस पावन अवसर पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो वंचित और पिछड़े हैं।