उज्जैन : नगर निगम के सेवा निवृत्त जन सम्पर्क अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय शायर अहमद रईस निज़ामी
को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए दुबई में पासबाने उर्दू अदब अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
20 अप्रेल को दुबई पोयटरी फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मुशायरे में निज़ामी को सम्मानित किया जाएगा।
इस अन्तर्राष्ट्रीय मुशायरे के संचालन का महत्वपूर्ण दायित्व भी निज़ामी को सौंपा गया है।