Thursday, May 2, 2024

केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली में चलाया ‘ऑक्सीजन मास्क अभियान’

नई दिल्ली, भाजपा ने शनिवार को प्रदूषण को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली में ‘ऑक्सीजन मास्क अभियान’ चलाया।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत लोक सभा सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश महासचिव हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के नेताओं ने आईटीओ चौक, 11 मूर्ति,इंडिया गेट (कर्तव्य पथ ) और जनपथ सहित दिल्ली के कई अलग-अलग प्रसिद्ध इलाकों में ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के साथ केजरीवाल सरकार के खिलाफ बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने प्रदूषण से दिल्ली की जनता के बेहाल होने का दावा करते हुए, ” प्रदूषण से दिल्ली की जनता त्रस्त है, केजरीवाल विपश्यना में मस्त है” के बैनर के साथ अभियान चलाकर दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles