Saturday, May 11, 2024

शादी के बाद अपनी दुल्हनिया संग मुंबई लौटें रणदीप हुड्डा, पैपराजी को दिए जमकर पोज

मुंबई, । 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में परिणय सूत्र में बंधे बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुंबई लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया।

इस दौरान जहां रणदीर कैजुअल लुक में दिखे, वहीं लिन लैशराम रेड कलर के पारंपरिक सलवार सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही वो एयरपोर्ट से निकले तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया और जमकर तस्वीरें क्लिक कीं।

दोनों ने परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की उपस्थिति में मैतेई परंपराओं के अनुसार शादी की। शादी से पहले, रणदीप ने लैशराम की मैतेई परंपराओं में शादी करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया था।

कपल ने शन्नापुंग रिसॉर्ट में शादी रचायी। शादी में रणदीप को पीले रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए देखा गया। वहीं उनकी पत्नी लिन पारंपरिक मणिपुरी जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सोने के आभूषणों से पूरा किया। रणदीप और लिन काफी समय से रिलेशनशिप में थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles