Sunday, April 28, 2024

मध्य प्रदेश को मिल सकता है नया मुख्य सचिव !

भोपाल, । मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलने के आसार बनने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और संभावना जताई जा रही है कि वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी जा सकती है।

नए मुख्य सचिव की सूची में सबसे ऊपर नाम वीरा राणा का है। राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का दो बार एक्सटेंशन हो चुका है और उसकी समय सीमा 30 नवंबर को खत्म हो रही है। संभावना इस बात की जताई जा रही थी कि बैंस को तीसरी बार एक्सटेंशन मिल सकता है। मगर अब तक उसे पर मुहर नहीं लग पाई है और यही कारण है कि इस बात की संभावना बढ़ गई है कि राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है।

इस संभावना पर मुहर लगाने का काम गुरुवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक से लगती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य सचिव को विदाई दी जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार अब तक एक्सटेंशन मिल चुका है। अब उनका दूसरा एक्सटेंशन 30 नवंबर को खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से तीसरी बार एक्सटेंशन दिए जाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles