Tuesday, May 14, 2024

लड़ाई अब उनके नोटों से हमारे वोटों की है- चेतन यादव

उज्जैन। जय उज्जैन, मैं चेतन प्रेमनारायण यादव आप सभी उज्जैन वासीयो को दिल से दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। लड़ाई अब आप लोगों का हक मार कर अर्जित किए गए उनके नोटों से आपके वोटों की है। यह बात उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन प्रेम नारायण यादव ने जन संवाद करते हुए कही।
प्रवक्ता लालचंद भारती के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव ने दीपावली के दिन ग्रामीण क्षेत्र में पंथ पिपलाई से जनसंपर्क की शुरुआत की नवाखेड़ा निनोरा सेवरखेड़ी में जनसंपर्क किया और लोगों से जन आशीर्वाद लिया। सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क के दौरान आमजन से आशीर्वाद लिया और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान दोपहर में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित राम रक्षा स्रोत यज्ञ में उपस्थित हुए। जनसंपर्क के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया सुरेश चौधरी रामेश्वर आंजना जमालपुर अंतरसिंह पटेल पदमसिंह पटेल सोनू शर्मा रवि जाट उदय सिंह वासुदेव रावल उमेश वर्मा रोहित चतुर्वेदी सतीश पांडे मुकेश शर्मा लाल जोशी राहुल तोमर विजय यादव भरत आंजना समीर चौधरी आदि सैकड़ो की संख्या में शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles