Monday, May 20, 2024

विक्की यादव का आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत

उज्जैन। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए  उज्जैन  कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेक यादव और उज्जैन उत्तर विधानसभा के भावी प्रत्याशी का शिरोमणि आश्रम पर स्वागत किया गया।

लोकसभा प्रभारी महेश मनचंदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की ग्यारंटी के कारण ही आज देश मे आम आदमी पार्टी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा सचिव संतोष वर्मा ने कहा कि उज्जैन उत्तर विधानसभा से विक्की यादव  ग्यारंटी से जीत रहे है और पार्टी का एक एक कार्यकर्ता विक्की भाई को जिताने में पूरा जोर लगा देगा। स्वागत समारोह में लोकसभा प्रभारी महेश मन चंदिया, लोकसभा सचिव संतोष वर्मा, महायोगी वीरेंद्र सिंह अटल, लोक सभा उपाध्यक्ष हाजी मुस्ताक जिला, लोकसभा सह सचिव बेस सर, सचिव अंकित मालवीय, मीडिया प्रभारी दीपक बिजोरे, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक टिपानिया, ग्रामीण सचिव जसवंत कुण्डलवाल, जलालुद्दीन कुरेशी, महिला उपाध्यक्ष जयश्री व्यास , शशि व्यास, रायकवार सर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles