Sunday, May 19, 2024

पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में मनाया गया राखी का त्यौहार

उज्जैन , पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन पर स्थानीय महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और पुलिस अधिकारियों से महिलाओं/बालिकाओं की रक्षा का वचन लिया।
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। यह त्योहार भारतीय भाई-बहनों के लिए एक बहुत ही खास दिन होता है। यह त्यौहार भाई-बहन के एक दूसरे के प्रति स्नेह को दर्शाता है। ऐसे में पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी कर हमेशा लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, उनकी कलाई सूनी कैसी रह सकती है। इसी क्रम में महिलाओं/बहनों द्वारा राखियां बांधी गई व अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं और बहनों को रक्षा हेतु आश्वासन दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles