Saturday, May 4, 2024

सोने से पीतल, महाकाल लोक, ओम्कारेश्वर पर हुए भ्र्ष्टाचार से बाबा का बढ़ा क्रोध 

क्रोध शांति के लिये निकली महाकाल मनुहार यात्रा का उज्जैन में हुआ समापन 

उज्जैन। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं ख्यात टीवी पैनलिस्ट डॉक्टर पीयूष जोशी और यात्रा संयोजक शचिकांत बिरथरिया  के नेतृत्व में महाकाल मनुहार पदयात्रा दिनांक 23/6/23 को लव कुश चौराहे से सुबह 8 बजे शुरू हुई धरमपुरी ,सांवेर पँथपिप्लाइ ,ओर रविवार को नवाखेड़ा पड़ाव स्थल से होते हुए सीधे दिनांक 25 /6/23 को सुबह 8 बजे पदयात्रा आरंभ कर सुबह 12 बजे  महाकाल मंदिर पर बाबा महाकाल की क्रोध शान्ति के लिए जल चढ़ाकर यात्रा का समापन हुआ। 

डॉक्टर  पीयूष जोशी ने शिरोमणि आश्रम पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया और भाजपा के धार्मिक भ्र्ष्टाचार की पोल खोली । ओर कहा कि देश की जनता  को अब समझ मे आ रहा है कि मोदी क्यो केदारनाथ की गुफा में एकांत में बैठ कर देश मे शांति के लिये नही सोने को पीतल में बदलने के लिये बैठा करते थे। जहाँ 125 करोड़ का भ्र्ष्टाचार किया ओर जांच भी नही होने दे रहे हैं। 

हम भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि अपना क्रोध आम आदमी पर प्रकट न करके दोषियों पर क्रोध प्रकट किया जाए और सजा दी जाए ओर भगवान के क्रोध की शान्ति के लिए महाकाल मनुहार यात्रा निकाली गई साथ ही  इंदौर गंगा माता की बगीची से जल लेकर महाकाल बाबा का अभिषेक किया जिससे बाबा क्रोध शांत होगा।

 महाकाल लोक में करोड़ो रूपये का  भारी भ्रष्टाचार किया गया जिस महाकाल लोक की मूर्तियों की ग्यारंटी  100 वर्ष की थी वह सात महीने में ही मामूली हवा चलने से  टूट गई । जिसमे अभी तक जिम्मेदार कोई कार्यवाही नही करना इससे यह साबित होता है कि सीधे – सीधे भाजपा सरकार  भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है। 

अभी हाल ही में महाकाल परिषद की बैठक में तय  हुआ है कि महाकाल लोक को देखने के लिये भी शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है। एवं ओमकारेश्वर में जो ओंकार पर्वत है  उसको काटकर तोड़कर हेरिटेज स्टेशन बनाकर प्रकृति से खिलवाड़ किया जा रहा है जिससे  ओमकार पर्वत का प्राकृतिक ओर धार्मिक स्वरूप  नष्ट करने का काम भारतीय जनता पार्टी की बीजेपी शासित राज्यों की सरकारें कर रही है और धर्म की राजनीति करके भगवान को भी नहीं बख्श रही है और भगवान के मंदिर में भी भारी भारी भ्रष्टाचार करके सरकार के मंत्री विधायक व जनप्रतिनिधि अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं ।

यात्रा में उज्जैन-  इंदौर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए जिसमे उज्जैन लोक सभा प्रभारी महेश मन चंदिया, लोकसभा सचिव संतोष वर्मा, इंदौर जिलाध्यक्ष मनोज यादव ,महिला जिला  अध्यक्ष भारती माधव ,प्रकाश सोनी ,डॉ हेमंत परमार ,अमित यादव, अक्षय जैन ,जिला सह सचिव वीरेंद्र सिंह अटल ,लोकसभा सह सचिव निवेदित गंभीर, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी दीपक बिजोरे,  बरखा बेस शहर महिला सचिव ,ग्रामीण सह सचिव दिलीप परिहार ,अशोक टिपानिया, विजय कलोदिया ,जलालुद्दीन भाई सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles