Saturday, May 4, 2024

कांग्रेस करेगी सुबह 11 बजे सद्बुद्धि यज्ञ  

उज्जैन। केडी गेट चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस लोगों की समस्या के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता अशोक भाटी और अन्य नेताओं ने सुबह 11 बजे सद्बुद्धि यज्ञ करने का फैसला किया है। ताकि भाजपा सरकार लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के स्थान पर उनके हित में काम करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार लगातार लोगों को परेशान कर रही है। पिछले दिनों कारम डेम टूटने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। रसोई गैस लगातार महंगी होती जा रही है। महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले बढ़ते जा रहे हैं। परन्तु सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। महंगाई पर कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपा नेता दावा करते थे कि उनकी सरकार के दौरान महंगाई कम हो जाएगी। अब वे चुप्पी साधकर बैठे हैं। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles