Sunday, April 28, 2024

मप्र में पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी

भोपाल, । मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य के 75 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संभवत यह बहुत लंबे अरसे बाद इतनी बड़ी तादाद में आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।

इन तबादलों में राज्य के 31 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले हैं।

राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। इसी के चलते थोक बंद आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

विभाग द्वारा किए गए इन तबादलों में पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के 10 से ज्यादा ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles