Friday, May 17, 2024

आसमान में दिखी रहस्यमी रोशनी, ट्यूबलाइट जैसी चमकीली चीज लोग हैरान

भोपाल, । मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार देर शाम आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। ट्यूबलाइट जैली चमकने वाली इस चीज को देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि कुछ समय बाद यह रोशनी अपने आप गायब हो गई। यह नजारा बुरहानपुर धार, खरगोन, उमरिया, देवास समेत कई जिलों में दिखाई दिया।

बुरहानपुर के नेपानगर में गुरुवार शाम करीब 7.00 से 7.30 बजे के बीच आसमान में एक अजीब सी आकृति चमकती हुई दिखाई दी जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इसी तरह की रोशनी धार, देवास और खरगोन जिले में भी देखी गई। उमरिया जिले के चंदिया में भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

धार जिले के मनावर कस्बे के लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7.20 मिनट पर अनोखी रोशनी आसमान में देखी। शहनवाज शेख और अजय पाटीदार समेत कई लोगों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया। खरगोन जिले के बड़वाह के करण कुमरावत ने बताया कि वह केबल जोड़ने के लिए रतनपुर फाटे गया था। इसी दौरान आसमान में ट्यूबलाइट जैसी चमकने वाली यह लाइट दिखाई दी जिसे देखने के बाद उन्होंने दोस्तों को भी बताया। उन्होंने भी आसमान में यह नजारा देखा। काफी देर तक लंबी छड़ी की तरह अलग-अलग रंगों में चमकने वाली चीज देखकर इसे पहले सैटेलाइट का हिस्सा समझ रहे थे। यह नजारा करीब 10 मिनट तक दिखाई दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles