Saturday, May 4, 2024

निगम मुख्यालय में महापौर ने किया ध्वजारोहण

उज्जैन : 26 जनवारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय में महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निगम अधिकारी, कर्मचारीयों का सम्मान करते हुए प्रशस्ती पत्र भेंट किए गए।
नगर निगम मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, उपनेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र कुवाल, निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया एवं सभी उपस्थितों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। समारोह को निगम सभापति, नेता प्रतिपक्ष, निगम आयुक्त द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थितों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई एवं सभी से स्वच्छ सर्वेक्षण के सहयोग करते हुए शहर को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की अपील की गई। महापौर श्री टटवाल तथा निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
नगर निगम के समस्त झोन कार्यालयों में भी झोन अध्यक्षों द्वारा ध्यवजारोहण किया गया। झोन क्रमांक 01 में निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव द्वारा ध्वजा रोहण किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह में एमआईसी सदस्य, झोन अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष, पार्षद, अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त के साथ ही निगम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
निगम की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
दशहरा मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में नगर निगम द्वारा श्री महाकाल लोक पर आधारित झॉकी बनाई गई, वही निगम की सहयोगी संस्था के सदस्यों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथिन का उपयोग नही करने, खुले में नही थुकने, स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। नगर निगम द्वारा बनाई गई श्री महाकाल लोक पर आधारित झांकी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, जिलाधीश श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles