Tuesday, May 21, 2024

गुजरात में भाजपा की महाविजय मोदी के प्रति जनता के विश्वास का प्रकटीकरणः शिवराज चौहान

भोपाल, । देश के दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से जो रुझान मिल रहे हैं, उनसे यहां भाजपा बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। गुजरात के रुझानों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे भाजपा की महाविजय बताया है। उन्होंने कहा कि यह महाविजय प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के विश्वास का प्रकटीकरण है।

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि गुजरात में भाजपा की विजय सिर्फ विजय नहीं, अभूतपूर्व और अकल्पनीय महाविजय है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है! यह महाविजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का प्रेम विश्वास और श्रद्धा का प्रकटीकरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जन-जन के मन में बसे हैं, उन में जनता को असीम और अगाध विश्वास है। जनता उनको कल्पवृक्ष मानती है। विकास का जो मॉडल गुजरात के विकास के रूप में उन्होंने दिया है, उसे न केवल देश बल्कि दुनिया के कई राज्य अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह विकास और जनकल्याण की आंधी है, जिसमें कांग्रेस और बाकी पार्टियां उड़ गई हैं। अब राहुल गांधी जी को ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ न निकालनी पड़े। हम इस असीम, अभूतपूर्व और रिकॉर्डतोड़ विजय के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ेगा, विकास के नए प्रतिमान घटेगा और दुनिया को भी राह दिखाएगा। अब हम भी मध्यप्रदेश में तैयारी में जुट गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles