Wednesday, May 22, 2024

हिमाचल प्रदेश : मतगणना में कांग्रेस आगे निकली, भाजपा पीछे

शिमला, । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुरुवार को शुरूआती मतगणना में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। सुबह करीब 11.40 बजे तक कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही थी।

सत्तारूढ़ भाजपा पहले 33 सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे 26 पर सिमट गई और एक सीट पर जीत हासिल की।

तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

निर्दलीय सभी भाजपा के बागी है। जिसमें देहरा से होशियार सिंह, कुल्लू के बंजार से हितेश्वर सिंह और दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गढ़ रहे हमीरपुर सदर के आशीष हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगभग चार दशकों में अभी तक मौजूदा सरकार सत्ता में नहीं लौटी है। बैलट काउंट के शुरूआती रुझानों ने कांग्रेस को 68 सदस्यीय विधानसभा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है।

57 वर्षीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मंडी जिले में अपने गढ़ सिराज से जीत गए हैं। कांग्रेस के प्रमुख नेता मुकेश अग्निहोत्री (60) और सुखविंदर सुक्खू (58) क्रमश: हरोली और नादौन सीटों से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles